झारखंड पुलिस ने पूर्व सीएम चम्पई की सुरक्षा में कटौती की खबरों पर दी अपनी सफाई, आरोप बेबुनियाद

Jharkhand अपराध झारखण्ड देश राजनीति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की सुरक्षा में कटौती करने की खबर मीडिया में आने के बाद झारखंड पुलिस ने अपना बयान जारी कर सुरक्षा में कटौती से इंकार किया है। झारखंड पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चंपाई सोरेन की सुरक्षा में 63 जवान और पांच वाहन प्रतिनियुक्त हैं। चम्पई सोरेन की सुरक्षा में कोई कटौती नहीं की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री, सुरक्षा में उनके सुरक्षा श्रेणी के अनुरूप ही सुरक्षा उपलब्ध है। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन “जेड प्लस” (एएसएल सहित) श्रेणी के लिए अनुमान्य थे। वर्तमान में सोरेन को जेड प्लस (एएसएल रहित) श्रेणी सुरक्षा प्राप्त है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि चंपाई सोरेन के साथ कुल 63 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी तैनात हैं। इसके अलावा उनके बेटे बाबूलाल सोरेन के पास दो बॉडीगार्ड और उनके सलाहकार धर्मेन्द गोस्वामी उर्फ चंचल गोस्वामी के पास तीन बॉडीगार्ड और एक/चार आवास गार्ड उपलब्ध है। कुल मिलाकर 63+02+08=73 सुरक्षा बल उपलब्ध है।

पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चंपाई सोरेन के पास कुल सात वाहन उपलब्ध थे। जिनमें तीन फॉर्च्यूनर, एक स्कॉर्पियो, एक सफारी और दो जिप्सी वाहन शामिल थे। इनमें से तीन फॉर्च्यूनर, एक स्कॉर्पियो मुख्यमंत्री सुरक्षा के कारकेड का हिस्सा है, जो चंपाई सोरेन के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके साथ उपलब्ध था। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भी, उन चार गाड़ियों जो मुख्यमंत्री कारकेड का हिस्सा है और किसी परिस्थिति में कारकेड से और कहीं प्रतिनियुक्त नहीं होना चाहिए. वह भी चंपाई सोरेन के साथ प्रतिनियुक्त था। इन चारों गाड़ियों को मुख्यमंत्री कारकेड के लिए वापस मंगाया गया है और वर्तमान में चंपाई सोरेन के पास कुल पांच वाहनों की प्रतिनियुक्ति है। चंपाई सोरेन के पास पर्याप्त सुरक्षा बल और वाहन उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *