झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने वाइल्डवादी वाटर पार्क के निदेशक शैलेंद्र जायसवाल के ऊपर हुए जानलेवा हमले में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की

Jharkhand अपराध झारखण्ड देश शिक्षा जगत

मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची : पिछले 9 जून को वाइल्डवादी वाटर पार्क के निदेशक शैलेंद्र जायसवाल के ऊपर हुए जानलेवा हमले में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने रांची के वरीय आरक्षी अधीक्षक श्री किशोर कौशल को पत्र लिखकर अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। इस संबंध में झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने अपने पत्र में कहा कि वाइल्ड वादी वाटर पार्क के निदेशक के ऊपर किए गए जान लेवा हमले में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी अविलंब होनी चाहिए। अजय राय ने कहा कि टीपूदाना थाना क्षेत्र में वाइल्ड वादी वाटर पार्क के निदेशक श्री शैलेंद्र जायसवाल के ऊपर पिछले 09 जून 2023 को ग्राम :डुंडीगढ़ा के रहने वाले कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने रंगदारी देने के नाम पर जानलेवा हमला किया और उनके साथ बहुत बुरी तरीके से मारपीट की एवं जान से मारने की कोशिश की।

अजय राय ने बताया कि इससे पूर्व भी अप्रैल माह में मस्जिद में डोनेशन देने के साथ-साथ उस पार्क में आनेवाले गाड़ियों की जो पार्किंग फ्री में होता है । उस पार्किंग एरिया को देने की मांग के साथ साथ हर माह एक बड़ी रकम रंगदारी के रूप में देने की मांग की गई है और नहीं देने पर इस तरह से कट्टा और हथियार के साथ जानलेवा हमला किया गया। यह हमला उन्होंने 9 जून को किया जिसमें बहुत मुश्किल से वह बच पाए और उनका इलाज घर पर चल रहा है। इस तरह से हमला किए हुए मामले में शामिल अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं उनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाना कहीं ना कहीं अपराधियों के मनोबल को बल देता है कि वह खुलेआम अपराध कर सके। झारखंड अभिभावक संघ इस पूरे मामले में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करता है। इस पूरे मामले में जिला पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई की जाएगी और अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके खिलाफ नीति सम्मत कानूनी कार्रवाई हो पाएगी, ऐसी आशा अजय राय की ओर से जतायी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *