झारखंड में आज 29 कोरोना के संक्रमित मरीज मिले, कोरोना का आंकड़ा 429 पहुंचा

Jharkhand झारखण्ड

रांची से मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची: कोरोना का ग्राफ कम होन का नाम ही नहीं ले रहा है। झारखंड में अब यह आंकड़ा 429 पहंच गया है। जहां एक ओर कोरोना के मरीज ठीक हो रहे हैं वहीं एक ओर नये मरीज पाये जाने से राज्य में चिन्ता की स्थिति बनी हुई है। झारखंड में मंगलवार को अबतक 29 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 6 गुमला, 3 हजारीबाग, तीन धनबाद, तीन गढ़वा, 4 पश्चिमी सिंहभूम, 2 खूंटी, 2 जमशेदपुर, 2 कोडरमा और एक-एक कोरोना पॉजिटिव सरायकेला खरसावां, लोहरदगा, पलामू व रिम्‍स में मिला है।  आज कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले गुमला से सामने आए हैं। यहां 6 प्रवासी मजदूरों को कोरोना संक्रमित पाया गया। अभी-अभी जानकारी मिली है कि पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में एक और सरायकेला खरसावां जिले के कपाली में एक नया कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। जमशेदपुर का दोनों मामला धालभूम और न्‍यूसीतारामडेरा इलाके का है। धनबाद में सीए की छात्रा कोरोना संक्रमित मिली है। वह हाल में ही दिल्‍ली से धनबाद लौटी है। वह सिंदरी इलाके की रहने वाली है। अभी-अभी धनबाद में दो लैब टेक्नीशियन के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यहां सदर अस्पताल के दो स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आई है। सिविल सर्जन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इस तरह धनबाद में आज कुल तीन कोरोना मरीज मिले हैं।राज्य में मंगलवार को कुल 20 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। हजारीबाग से तीन, गढ़वा से तीन, पलामू से एक, धनबाद से तीन, पूर्वी सिंहभूम से तीन, पश्चिमी सिंहभूम से चार और कोडरमा से दो संदिग्ध की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं एक अन्य प्रवासी मजदूर जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी, उसकी भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। धनबाद के तीन मरीजों में से दो सदर अस्पताल कमर्चारी और एक सिंदरी की छात्रा है। वह हाल में ही दिल्ली से लौटी है। वहीं, जमशेदपुर निवासी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से 23 मई को लौटा। 24 को टीएमएच में हार्ट की बीमारी के कारण भर्ती हुआ था। अन्य नए संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग जारी है। उधर, साहेबगंज को छोड़ 23 जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। रांची के सिल्ली में एक साथ 10 मरीजों में कोरोना संक्रमण पाया गया। अब संक्रमित जिलों की सूची में खूंटी भी शामिल हो गया है। ऐसे में मंगलवार सुबह तक पूरे राज्य में 429 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की जा चुकी है। वहीं, सीमित छूट के साथ लॉकडाउन में हार्डवेयर, स्टेशनरी व शराब की दुकानें खुल रही है। लोग अब पहले की तुलना में सड़कों पर ज्यादा नजर आ रहे हैं। पुलिस की सख्ती भी दिन में कम हुई है। वहीं, लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमण के नए मरीजों के बीच एक अच्छी बात यह भी है कि बड़ी संख्या में मरीज कोरोना को 10 दिन के भीतर ही हराकर घर लौट रहे हैं। रांची के 126 में से 101 मरीज ठीक होकर घर पहुंच गए हैं। इनकी रिकवरी टाइम के एनालिसिस में यह बात सामने आई है कि 30ः मरीज 10 दिनों के भीतर ही ठीक होकर घर पहुंचे हैं। जबकि 21ः मरीज ही ऐसे हैं, जिन्हें कोरोना का मात देने में 15 दिन से ज्यादा का समय लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *