झारखंड में मिले फिर आठ नए कोरोना संक्रमित मरीज, सूबे में अब 232 कोरोना पॉजिटिव

Jharkhand झारखण्ड

मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची : झारखंड में कोरोना के संक्रमण का दौर समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में प्रतिदिन कोराना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है लेकिन वहीं यह राहत वाली खबर है कि झारखंड में तेजी से कोरोना के मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। झारखंड में सोमवार को कोरोना वायरस के 8 नए मरीज सामने आए। लातेहार के 2, गुमला के एक, धनबाद के एक और गढ़वा के एक मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। तीन मरीज हजारीबाग, चाईबासा और जमशेदपुर के हैं। अब झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्‍या 231 हो गई है। इन मरीजों की जांच रांची के रिम्‍स, इटकी यक्ष्‍मा केंद्र और जमशेदपुर के एमजीएम अस्‍पताल में हुई है। सोमवार को कोरोना संदिग्‍धों की सैंपलों की जांच में इन आठ संक्रमितों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।हजारीबाग का कोरोना मरीज सदर प्रखंड के शंकरपुर का रहने वाला है। वर्तमान में बड़कागांव के एनटीपीसी के आइटीआइ कॉलेज कोरेंटिन सेंटर में इलाजरत है। हाल ही में मुंबई से लौटा था। वहां ठेले पर ढोकला बेचता था। जमशेदपुर का कोरोना पॉजिटिव 15 मई को रांची आया था। रांची से वह ट्रक से जमशेदपुर गया था। यह कोरोना मरीज किसी अन्‍य के संपर्क में नहीं आया है। चाईबासा का कोरोना मरीज गुवा का रहने वाला है। वह चेन्‍नई से चाईबासा आया था।चेन्‍नई से आने के बाद उसने एमजीएम अस्‍पताल में अपना सैंपल जांच के लिए दिया था। उसके बाद उसे क्‍वारंटाइन में भेज दिया गया था। हजारीबाग में अब कोरोना वायरस के 26 पॉजिटिव केस हो गए हैं। पूर्वी सिंहभूम में 6 मरीज हो गए हैं। इससे पूर्व रविवार को भी झारखंड में कोरोना के छह मरीज मिले थे। इसमें रामगढ़ में दो, लोहरदगा-देवघर-हजारीबाग और रांची में एक-एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। लोहरदगा में पहली बार कोरोना मरीज मिला था। झारखंड में कुल 226 मरीजों में से अब तक 113 मरीज स्‍वस्‍थ होकर घर वापस लौट चुके हैं। इसके अलावा तीन मरीजों की मौत हो गई है।राज्य में आठ और कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। सोमवार को धनबाद, गढ़वा, जमशेदपुर, चाईबासा, गुमला और हजारीबाग के एक-एक व लातेहार में दो संदिग्ध की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। आठों मरीजों की कॉन्टैक्ट डिटेल और ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। आठ नए मरीज मिलने के बाद राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 232 हो गई है। वहीं राज्य में अब कोरोना संक्रमित जिलों में पश्चिमी सिंहभूम और गुमला की भी एंट्री हो गई है। राज्य के अब 18 जिले कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बोकारो में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 10 मामले सामने आए हैं। इसमें 9 का इलाज बीजीएच के आइसोलेशन वार्ड में हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *