झारखंड में वर्दी की आड़ में पुलिसवाले लूट रहे हैं महिलाओं की इज्जत: एक पीड़िता

Jharkhand अपराध झारखण्ड

जमशेदपुर: वर्दी वाला गुंडा तो आपने सुना होगा ही लेकिन झारखंड की लौहनगरी में वर्दी की आड़ में पुलिसवाले महिलाओं की अस्मत लूट रहे हैं। सोनारी कुम्हार पाड़ा की युवती से पुलिस का धौंस दिखाकर जुगसलाई में सीसीआर वैन में पदस्थापित हवलदार अशोक कुमार और उसके साथी अमित कुमार ने दुष्कर्म किया। नाबालिग जब 14 साल की थी, तभी से सिपाही उसके साथ ज्यादती कर रहा है। युवती के शादी होने के बाद भी दोनों उसके सोनारी घर आने पर जबरन शारीरिक संबंध बनाते हैं। सोमवार को युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद युवती का खासमहल सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया। सोनारी पुलिस ने घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी है। पुलिस युवती का बुधवार को कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान कराएगी। इधर, एसएसपी अनूप बिरथरे ने कहा कि घटना की जानकारी होने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपी हवलदार पर कार्रवाई की जाएगी। अशोक कुमार की उम्र 42 साल से अधिक है। उसके दो बच्चे भी हैं। युवती ने कहा- मेरे माता-पिता व चाची एक जुर्म में जेल में बंद है। घर पर अकेली रहती हूं। तब से अशोक कुमार बहला फुसला कर ले जाता था और दुष्कर्म करता था। सभी के जेल जाने के बाद मेरी बात सुनने वाला कोई नहीं था। तभी अशोक कुमार आया और कहने लगा कि मैं एक पुलिस वाला हूं। तुम्हारे परिवार वालों को जेल से छुड़वा दूंगा। शुरुआत में अशोक अभिभावक की तरह देखभाल करता था, लेकिन कुछ माह बाद जबरन ज्यादती की। मेरा वीडियो बनाया और फिर वर्दी का धौंस दिखाकर दुष्कर्म करता था। एक दिन अशोक मुझे लोगों की नजर से बचाकर जुगसलाई अपने घर ले गया। वहां दरवाजा बंद कर ज्यादती की। अशोक खाना लाने के लिए गया। तभी अमित जो पहले से घर पर था, उसने भी संबंध बनाया। अशोक के वापस आने पर मैंने घटना की जानकारी दी तो अशोक ने अमित से मांफी मंगवाई। कुछ दिनों बाद मैंने घटना की जानकारी अशोक की पत्नी को दी तो उसने मुझे अपशब्द कहकर भगा दिया। पिछले कई दिनोें से मैं मामला दर्ज करने के लिए थाना में दौड़ रही थी, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। 2019 में मेरी शादी हो गई। मेरे घर आने पर अशोक और अमित दोनों आकर धमकी देते हुए दुष्कर्म करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *