झारखंड में सामूहिक बलात्कार के नहीं थम रहे हैं मामले, चतरा में बलात्कारियों ने हैवानियत की हद की पार , सामूहिक दुष्‍कर्म के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला गिलास

Jharkhand अपराध झारखण्ड देश


मुखर संवाद के लिये उपेन्द्र पासवान की रिपोर्टः-
चतरा: झारखंड में रांची की ओरमांझाी की घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई बलात्कारियों के दुस्साहस को कम नहीं कर पा रही है। ओरमांझाी और उसके बाद मांडर के बाद चतरा में हैवानेां ने इंसानियत को शर्मसार करनेवाला कृकृत्य किया है। चतरा के हंटरगंज थाने में एक महिला के साथ दरिंदगी की हद पार करते हुए पहले चार युवकों ने सामूहिक दुष्‍कर्म किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट को तहस-नहस कर स्‍टील का गिलास डाल दिया। चतरा के हंटरगंज प्रखंड के कोबना गांव में गुरूवार रात करीब ग्यारह बजे चार युवकों ने हैवानियत की हद पार कर दी। उनलोगों ने गांव की ही एक 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में चाय पीने वाला स्टील का छोटा गिलास डाल दिया। मानवता को शर्मसार करने वाली इस वारदात की प्राथमिकी शुक्रवार को हंटरगंज थाने में दर्ज कर ली गई है। थानेदार सचिन कुमार दास ने बताया कि पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बाकी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़ित महिला को इलाज के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. वेदप्रकाश ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है। पीड़िता के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में चार लोगों बबलू पासवान, बिलटू पासवान, उत्तम पासवान और बबलू पासवान के बहनोई को नामजद आरोपी बनाया गया है। थानेदार सचिन कुमार दास ने बताया कि पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बाकी तीन नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद से गांव में आक्रोश है वहीं पीड़िता की हालत गंभीर है। इस घटना के बाद चतरा जिलजे के साथ अन्य जिलों में भी छोपमारी अभियान अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिये कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *