झारखंड में हिन्दपीढ़ी में फिर मिले 2 मरीज और देवघर में भी मिले मरीज से संक्रमितों की संख्सा 59 हुई

Jharkhand झारखण्ड

मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची: राजधानी रांची अब झारखंड में कोरोना की राजधानी बनकर सामने आयी है और इसमें सबसे प्रमुख भूमिका हिन्दपीढ़ी निभा रहा है। हिन्दपीढ़ी में रहनेवाले लोगों के बीच से लागातार संक्रमित मरीज सामने आ रहे है। कोई दिन शायद ही ऐसा हो जब हिन्दपीढ़ी से कोरोना का खजाना नहीु खुला हो। अब हिन्दपीढ़ी को लेकर राजधानी रांची में खौफ का आलम हो गया है। आज रांची के हिन्दपीढ़ी से फिर 2 कोरोना के मरीज मिले हैं तो वहीं देवघर से भी गुजरात से आये हुए मरीज ने देवघर जिला प्रशासन की नींद उड़ा दी है। शुक्रवार को फिर से 3 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस तरह अबतक राज्‍य में कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्‍या 59 पर पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक रांची के जिन दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है, वे दोनों हिंदपीढ़ी इलाके के रहने वाले हैं। संक्रमितों में एक पुरुष और एक महिला शामिल है। आज जांचे गए 327 सैंपलों में 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 325 नेगेटिव मिले हैं। दोनों कोरोना मरीजों की उम्र करीब 25 से 30 साल बताई गई है। उधर देवघर में भी एक कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान की गई है। झारखंड में अब कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या 60 हो चुकी है। शुक्रवार को तीन मरीजों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। इनमें से दो रांची के व एक देवघर से हैं। सभी मरीजों को कोविड-19 सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।झारखंड में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। राज्य में शुक्रवार को भी कोरोनाा के तीन नए मरीज मिले। इसी के साथ झारखंड में इसके मरीजों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है। शुक्रवार को रांची के हिंदपीढ़ी में दो और मरीज मिले। इनमें एक पुरुष तथा एक महिला हैं। वहीं, देवघर में में भी शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित होने वाला दूसरा मरीज मरीज मिला। देवघर के सारवां स्थित भुरकुंडा निवासी यह मरीज गुजरात के सूरत से लौटा था। इसे 29 मार्च को सारवां के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया था। जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे देवघर स्थित मां ललिता कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया। वहीं, देवघर डीसी नैंसी सहाय ने बताया कि सारवां प्रखंड के भुरकुंडा गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की जानकारी के बाद उक्त व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए क्वारैंटाइन सेंटर से सिविल हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। मरीज के गुजरात से देवघर आने की सूचना के बाद क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया था। रिपोर्ट के आने बाद अब तक कोरोना से संबंधित कोई भी प्राथमिक लक्षण मरीज में नही दिखा है। साथ ही वर्तमान समय में मरीज की स्थिति बिल्कुल स्थिर बनी हुई है। इसके अलावे आमजनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर गांव तक पहुंचने वाले हर रास्ते व चेकपोस्ट पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। साथ ही सभी की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए गांव को सील किया गया है। भुरकुंडा गांव आदिवासी बहुल गांव है जिसमें 15 से 20 घरों में लगभग 300-400 के करीब आबादी है। संक्रमित मरीज बीते दिनों ही क्वारैंटाइन सेंटर से घर लौटा था। उक्त मरीज भी 19 मजदूरों में शामिल था और सभी को 15 अप्रैल को क्वारैंटाइन सेंटर से छोड़ा गया था। पहला पॉजिटिव मिलने के बाद ही अन्य मजदूरों की भी तलाश कर उन्हें क्वारैंटाइन किया जा रहा है। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उपायुक्त के निर्देश पर सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रेड जोन में शामिल रांची में अब तक 38 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। हॉट स्पॉट बन चुके हिंदपीढ़ी में मरीजों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। वहीं, बरियातू में एक और बेड़ो में दो पॉजिटिव मिले हैं। यानी कुल 60 मरीजों में 38 रांची, 10 बोकारो, 02 धनबाद, 02 देवघर, 02 गिरिडीह, 03 हजारीबाग, 02 सिमडेगा और 01 गढ़वा का मरीज शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *