मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची: झारखंड में आज कोरोना का विस्फोट ने अब तक के सारे रिकाॅर्ड तोड़ कर सूबे के लिये चिन्ता की लकीर खींच दी है। आज सूबे में मंगलवार को अबतक सबसे अधिक एक दिन में रिकॉर्ड 686 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। आज सबसे अधिक रांची में 231 कोरोना पॉजिटिव मिले। सिमडेगा में 50, धनबाद में 38 और देवघर में 36 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं जमशेदपुर में एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। आज रांची में 231, पलामू में 121, गरिडीह में 82, हजारीबाग में 65, समिडेगा में 47, कोडरमा में 42, पाकुड़ में 17, चतरा तथा गढ़वा में 12-12, , गुमला में नौ,पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम में आठ-आठ,लोहरदगा में छह, सरायकेला व खूंटी में पांच-पांच, जामताड़ा में चार, बोकारो, रामगढ़ तथा देवघर में तीन-तीन, गोड़डा में दो, दुमका में एक नए कोरोना संक्रमति मिले हैं। आज के आंकड़ों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9563 पर पहुंच गई है। जबकि कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 108 पर आ पहुंचा है। आज रिकाॅर्ड 686 नए संक्रमति पाये गये हैं। सबसे अधिक रांची में 231 नए केस की पुष्टि हुई है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर पांच हजार से अधिक हो गए हैं। हालांकि यह राज्य की कुल आबादी का 0.01 फीसद ही है। यह भयावह स्थिति तब है जब बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। आज राज्य के लगभग सभी जिलों में 240 नए कोरोना संक्रमित की पहचान हो चुकी है। आज जमशेदपुर में एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। रांची, हजारीबाग, कोडरमा, जमशेदपुर, सिमडेगा, लोहरदगा, चतरा, पाकुड़ आदि जिलों में कई नए संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है। रांची में एक दिन में सबसे अधिक 231 कोरोना पॉजिटिव की पहचान हुई है। सिमडेगा जिले में दूसरी बार 50 या इससे अधिक केस एक दिन में मिले हैं। चतरा में भी 23 तथा पाकुड़ में 22 नए संक्रमित की पुष्टि जिला प्रशासन ने की है। लोहरदगा में चार पुलिस कर्मियों सहित दस संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह अन्य जिलों में भी नए केस मिले हैं। कोरोना को लेकर राज्य की हेमंत सरकार की चिन्ता बढ गयी है। वहीं मुख्यमंत्री हेमंमत सोरेन ने प्लाज्मा से दान के जरिये कोरोना का ईलाज करने का शुरूआत की है। राज्य में प्लाज्मा थेरेपी के जरिये ईलाज की शुरूआत से राज्य के कोरोना मरीजों को नयी उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है।
