
झारखंड में 9 बजे तक 15 प्रतिशत हुआ मतदान
गोड्डा, दुमका और राजमहल संसदीय सीट पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी
तीनों सीट पर 6258 मतदान केंद्रों पर 45,64,681 मतदाता करेंगे मतदान
दुमका:. झारखंड में चैथे और अंतिम चरण के चुनाव में रविवार को तीन लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। पहले दो घंटे यानी नौ बजे तक झारखंड के तीनों सीट पर 15 फीसदी मतदान हो चुका है। नौ बजे तक गोड्डा में 16.51ः, राजमहल में 14.33ः और दुमका में 13.83ः मतदान हुआ है। तीनों संसदीय क्षेत्रों में सुबह सात से शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन समेत कुल 42 प्रत्याशी मैदान में हैं। दुमका लोकसभा के अंतर्गत आने वाले नाला विधानसभा क्षेत्र के नाला इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 257 पर ईवीएम में गड़बड़ी. 54 मिनट देर से शुरू हुआ मतदान. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने इस बूथ पर सबसे पहले किया मतदान लोकसभा चुनाव के सातवें और झारखंड में चैथे एवं अंतिम चरण में रविवार को झारखंड की तीन लोकसभा सीटों (दुमका, राजमहल और गोड्डा) पर मतदान कराया जा रहा है. इसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन सहित 42 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत तय होगी.
झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन एक बार फिर दुमका सीट से मैदान में हैं. उनके सामने भाजपा के सुनील सोरेन हैं. झामुमो नेता ने 2009 और 2014 में दो बार भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया था. राजमहल सीट पर झामुमो के मौजूदा सांसद विजय कुमार हांसदा को भाजपा के हेमलाल मुर्मू से कड़ी चुनौती मिल रही है. हांसदा ने 2014 में मुर्मू को हराया था.
वहीं, गोड्डा सीट से मौजूदा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की लड़ाई झाविमो विधायक प्रदीप यादव के साथ है. प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुबर दास और आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कई दिनों तक संथाल परगना क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया है.
इन तीन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 45,64,681 मतदाता हैं, जिनमें 22,00,119 महिलाएं और 21 थर्डजेंडर मतदाता शामिल हैं. दुमका लोकसभा सीट से 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, तो राजमहल से 14 और गोड्डा से 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. झामुमो, कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की झाविमो ने प्रदेश में महागठबंधन बनाया है, जिसने राज्य की सभी 14 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ अपना उम्मीदवार खड़ा किया है.
