झारखंड विधानसभाध्यक्ष के नाम पर मंथन शुरू, मथुरा और सरफराज आलम में से कोई एक पर दांव

Jharkhand झारखण्ड

रांची से अशोक कुमार की रिपोर्ट-
रांची: झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष पद को लेकर सत्ता प्क्ष में खासकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के अंदर माथापच्ची शुरू हो गयी है। झामुमो के कोटे में अध्यक्ष का पद आया है। वैसे भी विधानसभा के अंदर आंकड़ों के खेल को अपने नियंत्रण में रखने के लिये झामुमो अपने पास ही अध्यक्ष का पद रखेगा। जिसे लेकर अभी से ही माथापच्ची जारी है। विधानसभाध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से कराने का प्रयास किया जाएगा। नए विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन सात जनवरी को होगा। फिलहाल विधायकों का शपथ ग्रहण कराने के लिए बतौर प्रोटेम स्पीकर प्रो. स्टीफन मरांडी का चयन किया गया है। मरांडी को विधायी कार्यों का पुराना अनुभव है। संभव है कि उनको ही  विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर आगे भी रखा जाये। लेकिन सूत्रों के अनुसार स्टीफन मरांडी वित और संसदीय कार्य मंत्रालय संभालना चाह रहे हैं।  गांडेय से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सरफराज अहमद का नाम भी लिया जा रहा है। सरफराज अहमद लंबे अरसे तक कांग्रेस में रहे हैैं। उनका अविभाजित बिहार में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर कार्य का अनुभव है। हालिया विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की है। लेकिन सूत्रों के अनुसार , सरफराज पर झामुमो के नेतृत्व को फिलहाल भरोसा कम दिखायी दे रहा है। भरोसा कम होने के कारण सरफराज अहमद पिछड़ सकते हैं। वहीं  झारखंड मुक्ति मोर्चा के टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी सत्तापक्ष की पसंद हो सकते हैैं। मथुरा प्रसाद महतो पूर्ववर्ती हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री के पद पर रह चुके हैैं। झामुमो के अंदर कुर्मी राजनीति को लेकर जहां गंभीरता दिखाई जा सकती है।
पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र सत्र छह जनवरी से आरंभ होगा। पहले दिन विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ और शोक प्रकट किया जाएगा होगा। सात जनवरी को झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली के तहत अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। इसके तत्काल बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा। आठ जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर और मतदान होगा। आठ जनवरी को ही दूसरे अनुपूरक बजट पर चर्चा, मतदान समेत पारित करने की प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही विधाानसभा अनिश्चित काल के लिये स्थगित हो जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *