
मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: बच्चों में पिकनिक को लेकर काफी उत्साह रहता है और पिकनिक को लेकर काफी बच्चें इंतजार करते हैं। डीएवी सरला स्कूल तुपुदाना की ओर से पिकनिक का आयोजन किया गया जहां बच्चों ने बिरसा मृग विहार खूंटी रोड कालामाटी एवं जैव विविधता उद्यान रिंग रोड तुपुदाना का भ्रमण किया एवं पिकनिक का लुत्फ उठाया। स्कूल पिकनिक खासकर बच्चों के लिए ही आयोजित किया गया था, जो बेहद सुखद,मनोरंजक और ज्ञान से परिपूर्ण था। पिकनिक से बच्चों को बहुत कुछ सीखने का मौका भी मिलता है।सुबह 9.30 बजे ही बच्चे मृग विहार पहुंच गये थे।बिरसा मृग विहार सैर करते समय हिरण को देखना और उसके साथ खेलना बच्चों के लिए रोमांचक हिस्से का समय था।
बच्चों ने बिरसा मृग विहार के बाद बायो डायवर्सिटी पार्क भी गए और वहां भी पिकनिक का लुत्फ उठाया,गुलाब वाटिका का निरीक्षण किया,विभिन्न प्रकार के झूलों में बच्चों ने मस्ती की, गुलाब वाटिका में घूमे, साथ में संगीत और नृत्य भी किया। पिकनिक का समापन बच्चों और शिक्षकों के साथ सामूहिक फोटो के साथ किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी बच्चों को नाश्ता पैकेट भी उपलब्ध कराया गया था।
इस मौके पर डीएवी सरला स्कूल के डायरेक्टर मेंहुल दूबे ने कहा स्कूल पिकनिक हमें जितना मजा और आनंद देता है उसे शब्दों में कह पाना मुश्किल है। स्कूल पिकनिक की घोषणा के साथ ही हर बच्चा उत्साहित था। पिकनिक हमारे अस्तित्व को सहज बनाती है और हमें हमारे दैनिक दिनचर्या से बाहर निकालती है, इसके अलावा पिकनिक हमारे अंदर की सर्वश्रेष्ठता को सामने लाती है। पिकनिक मन की शांति की भावना को प्रेरित करती है, हमारे अंदर के बच्चों को बाहर लाते हैं और हमें प्रकृति के साथ आराम का समय बिताने का मौका देते हैं। हम पिकनिक में शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से आनंद ले पाते हैं।सैर और खेल हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं और हमारी सहनशक्ति में भी सुधार करते हैं। बिरसा मृग विहार में बच्चों ने हिरण को देखा एवं उसके साथ मस्ती किया।
विधालय की शिक्षिका आरती मिंज,मेघा बाखला,महिमा सिंह ने बच्चों को पिकनिक स्पॉट के बारे में जानकारी दी,बच्चों के साथ खेल कूद किया।
