मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची/ मुम्बई : याज्ञवल्क्य शुक्ल को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के निर्वाचित महामंत्री के रूप में सफलता मिलने से झारखंड अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों के बीच खुशी की लहर है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सत्र 2022-23 हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री चुनाव में डॉ राजशरण शाही और याज्ञवल्क्य शुक्ल अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में नवनिर्वाचित हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री के निर्वाचन की घोषणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के केंद्रीय कार्यालय मुम्बई में हुई। श्री शुक्ल आगामी 25 से 27 नवंबर तक जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में दायित्व संभालेंगे। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय महामंत्री निर्वाचित डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ल का पैतृक निवास गढ़वा जिले के बिशुनपुरा प्रखंड के दर्जिया गांव में स्थित है। डॉ शुक्ल गढ़वा स्थित नामधारी महाविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष एवं रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ के उपाध्यक्ष भी निर्वाचित हुए हैं। डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ल वर्ष 2007 से कार्यकर्ता एवं 2013 से ही अभाविप के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय महामंत्री निर्वाचित होने से गढ़वा ही नही अपितु पूरे झारखंड प्रदेश का नाम रौशन हुआ है। उनके निर्वाचन पर गढ़वा के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
महामंत्री निर्वाचन पर बधाई देते हुए जिला प्रमुख मनोज पाठक ने कहा कि डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ला को विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलना गढ़वा के कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष एवं खुशी का विषय है। डॉ शुक्ला बचपन से ही काफी होनहार एवं विलक्षण प्रतिभा के संपन्न रहें। वे स्नातकोत्तर भूगोल में नीलांबर पीताम्बर विश्वविद्यालय के टॉपर रहे हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से भूगोल में पीएचडी की उपाधि हासिल की है। सादगी एवं वाकपटुता एवं उच्च नैतिक आदर्शों से परिपूर्ण श्री शुक्ला कड़ी मेहनत एवं संघर्षों को ही ध्येय मार्ग मानकर अनव्रत आगे बढ़ते रहे एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत बने रहे। विदित हो कि 2003 में उन्होंने रमुना हाई स्कूल से विद्यार्थी परिषद की सदस्य के रूप में कार्य करना शुरू किया था और आज संगठन के सर्वोच्च शिखर तक पहुंच लगन, मेहनत एवं अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।
डॉ शुक्ला ने अपने मेहनत और समर्पण के बल पर गढ़वा जिले से निकलकर इतना बड़ा स्थान प्राप्त किया है, यह वर्तमान एव भविष्य में कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देगा। बधाई देने वाले में डॉ. सत्यदेव पांडेय,उमेश सहाय,विभाग संयोजक मंजुल शुक्ल,विश्वविद्यालय सह संयोजक निशांत चतुर्वेदी,विकाश कुमार,शुभेंदु,सुभम,लव,श्रीकांत,शशांक,अखिल,रोबिन,किरण,दीपमाला,स्नेहित,पुरुषोत्तम सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
