
मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपार्टः–
रांची: 22 और 23 जून 2024 को संस्कार भारती झारखंड प्रांत की साधारण सभा गढ़वा के जी. एन. कॉनवेंट स्कूल मे सम्पन्न हुई। संस्कार भारती के केन्द्रीय मंत्री अशोक तिवारी केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप मे दिल्ली से पधारे थे। इस सभा ने 2024-2027 सत्र के लिए राँची के डॉ. सुशील कुमार अंकन को पुनः संस्कार भारती झारखंड प्रांत का अध्यक्ष तथा हजारीबाग के श्री संजय श्रीवास्तव को महामंत्री एवं सीए विकास वर्मा को कोषाध्यक्ष चुना। झारखंड प्रांत के राँची, हजारीबाग, जमशेदपुर, गुमला, देवघर, धनबाद, बोकारो, गढ़वा आदि विभिन्न जिला इकाइयों से संस्कार भारती के अनेक कार्यकर्ता एवं कलाकार इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने सभी समितियों के सामूहिक निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष का कला संगम कार्यक्रम रांची मंेे11 और ं 12 जनवरी 2025 को आयोजित होगा।
संस्कार भारती, की स्थापना ललित कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय चेतना लाने का उद्देश्य सामने रखकर की गयी थी। इसकी पृष्ठभूमि में भाऊराव देवरस, हरिभाऊ वाकणकर, नानाजी देशमुख, माधवराव देवले और योगेन्द्र जी जैसे मनीषियों का चिन्तन तथा अथक परिश्रम था। १९५४ से संस्कार भारती की परिकल्पना विकसित होती गयी और १९८१ में लखनऊ में इसकी बिधिवत स्थापना हुई। १९८८ में फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी (रंगभरी एकादशी) को मीरजापुर इकाई का गठन किया गया।
