मुखर संवाद के लिये प्रमिला यादव की रिपोर्टः-
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी की सरकार के लिये पूर्वोत्तर की जनता का आभार जताया है। पूर्वोत्तर राज्यों में बीजेपी की सरकारों के गठन होने को लेकर आषान्वित प्रधानमंत्री ने आज बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए इसे देश का विश्वास बताया है। देश के तीन राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के नतीजें आज घोषित किए गए। तीन में से दो राज्य त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने में सफल रही है। तो वहीं मेघालय में भाजपा ने 02 सीटों पर जीत दर्ज की है। यहां किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें एनपीपी ने हासिल की है। राज्य के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने सरकार बनाने के लिए भाजपा से समर्थन मांगा है। जिसके बाद अब संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा बना सकती है। पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर अब दिल्ली से और हमारे दिल से दूर नहीं है। आज के चुनाव परिणाम बताते हैं कि लोगों का लोकतंत्र में विश्वास है। उन्होंने कहा पहले पूर्वोत्तर क्षेत्र से चुनावी नतीजे आने पर दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में ज्यादा चर्चा नहीं होती थी। तब चर्चा चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर होती थी..
पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यक्रताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में भाजपा मुख्यालय ऐसे अनेक अवसरों का साक्षी बना है। आज हमारे लिए जनता जनार्दन को विनम्रता से नमन करने का एक और अवसर आया है। मैं त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की जनता का सर झुकाकर वंदन करता हूं, उनका आभार व्यक्त करता हूं। त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में मिली चुनावी जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यक्रताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये जीत कोई अचानक नहीं हुई है।
प्रधानमंत्री जी ने एक लंबी सोच लेकर,दूर दृष्टि लेकर और एक संकल्प लेकर भारत की राजनीति में और राजनेताओं के द्वारा जिस पूर्वोत्तर की उपेक्षा की जा रही थी, उसे मुख्यधारा में लाने का काम और पूर्वोत्तर को आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है।त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय की सभी विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मेघालय में छच्च् ने सबसे ज्यादा 26 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा 2 टीएमसी 05, यूडीपी ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की है। यहां त्रिशंकु विधानसभा बनने की संभावना है। त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने में सफल रही है। त्रिपुरा और नगालैंड में मिले चुनावी बहुमत पर पीएम मोदी ने लोगों का धन्यवाद किया है। दोनों ही प्रदेशों में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने में सफल होती दिख रही है।
