थोड़ी ही देर में नीतिश सरकार का होगा मंत्रिमंडल विस्तार, बीजेपी के नौ और जदयू के आठ मंत्री बनाये जायेंगें, बीजेपी में हो रहा है विरोध

देश बिहार राजनीति


पटना से शिवशंकर यादव की रिपोर्टः-
पटना: बिहार में नीतिश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार थोड़ी ही देर बाद होने को हैं जिसमें जदयू के 8 और बीजेपी के 9 मंत्री शपथग्रहणा करेंगें। दोपहर 12ः 30 बजे राजभवन में राज्‍यपाल फागू चैहान नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस बीच एनडीए के दोनों घटक दलों भारतीय जनता पार्टी एवं जनता दल यूनाइटेड ने अपने 17 नए मंत्रियों की लिस्‍ट राज्‍यपाल को सौंप दी है। इसके बाद मंत्रियों की कुल संख्या 31 हो जाएगी। बीजेी के अंदर मंत्रियों के नाम तय होने से विरोध के स्वर फूट पड़े हैं और कई स्वर्ण जाति के विधायकों के मंत्री नहीं बनने से उनका गुस्सा फूट पड़ा है। बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद करीब पौने तीन महीने से कैबिनेट विस्‍तार लटका हुआ था। आखिर में बीजेपी व जेडीयू में इसपर सहमति बनने के बाद मंगलवार को बीजेपी के नौ तथा जेडीयू के आठ नए मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। इनकी सूची राज्‍यपाल के पास भेजी जा चुकी है। 10.50 बजे नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल विस्‍तार में शाहाबाद क्षेत्र से एक मात्र विधायक जमा खां को मौका मिला है। वह बसपा के टिकट पर कैमूर जिले की चैनपुर सीट से जीते थे। कुछ दिनों पहले वे जदयू में शामिल हो गए। इससे पहले सरकार के पहले शपथ ग्रहण समारोह में मुख्‍यमंत्री के साथ ही शाहाबाद क्षेत्र के भोजपुर जिले से भाजपा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली थी। मंत्रिमंडल में शपथ ग्रहण करने को लेकर पटना पहुंचे शाहनवाज हुसैन का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्‍वागत किया। उन्‍होंने कहा कि बिहार का विकास उनकी प्राथमिकता है। वे नीतीश कुमार के साथ ईमानदारी से काम करेंगे।

मंत्रिमंडल विस्‍तार को लेकर बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह को भ्रम में डाल कर बिहार के मध्‍यम दर्ज के नेताओं ने मंत्रिमंडल विस्‍तार में अपनी चलाई है। इसके परिणामस्‍वरूप बीजेपी अगड़ी जातियों के वोट खो देगी। मंत्रिमंडल विस्‍तार के ठीक पहले बीजेपी से विरोध का सुर फूटा है। बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा है कि मंत्रियों की सूची में जीतीय व क्षेत्रीय समीकारणों का ध्‍यान नहीं रखा गया है। अनुभवहीन व आपराधिक पृष्‍ठभूमि के लोगों को मंत्री बनाया जा रहा है। बीजेपी को बनिया व यादव की पार्टी बना दिया गया है। मंत्रिमंडल विस्‍तार में उच्‍च जातियों को अपमानित किया गया है।कौन से मंत्री को कौन सा विभाग दिया जा रहा है, यह अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। हालांकि, पार्टियों के विभागीय कोटा को तय कर दिया गया है। माना जा रहा है कि बीजेपी के यााहनवाज हुसैन को मंत्रिमंडल में कोइ बड़ा विभाग दिया जाएगा।आज 12ः 30 बजे राजभवन में राज्‍यपाल फागू चैहान नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके लिए राजभवन के पास नए मंत्रियों के समर्थक अभी से जुटने लगे हैं। वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।एनडीए सरकार के गठन के पौने तीन महीने बाद आज 12रू30 बजे 17 नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होने जा रहा है। इनमें बीजेपी के नौ तथा जेडीयू के आठ मंत्री शामिल हैं। लिस्‍ट में बीजेपी के एमएलसी शाहनवाज हुसैन प्रमुख चेहरे हैं।अब से थोड़ी ही देर बाद 12रू30 बजे नीतीश कुमार मंत्रीमंडल में 17 नए सदस्य जुड़ जाएंगे। इनका मंत्री बनना कन्फर्म है। इनमें से 9 बीजेपी और 8 जदयू के हैं। राज्यपाल फागु चैहान ने भी इसके लिए सहमति दे दी थी। अभी मंत्रिमंडल में नीतीश समेत 14 मंत्री हैं। 22 और बन सकते हैं। सोमवार को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसको लेकर संकेत दे दिए थे। वहीं मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के मंत्रितमंडल विस्तार के बाद अब कयास लगने शुरू हो गये हैं कि जल्द ही बोर्ड-निगमों के गठन को लेकर भी कवायद तेज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *