’दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया,’ रांची शाखा की मासिक पत्रिका ज्ञप्तिका का झारखंड विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने किया विमोचन

Jharkhand झारखण्ड देश राजनीति शिक्षा जगत साहित्य-संस्कृति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: झारखण्ड विधानसभाअध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने रांची मंे ’दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया,’ रांची शाखा की मासिक पत्रिका ज्ञप्तिका का विमोचन किया है। इस पत्रिका में सीए प्रोफेशन से जुड़े हर विषयों पर विस्तृत जानकारियों विशेषज्ञों के माध्यम से तैयार किया जाता है। इस अवसर पर रांची शाखा के मासिक पत्रिका ज्ञप्ति के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने बताया कि इसमें हर महीने सीए प्रोफेशन से सम्बंधित एक बड़े पर्सनालिटी के इंटरव्यू भी शामिल करनेे की कोशिश रहती है। जिसमें रांची शाखा के द्वारा आयोजित गत महीने के सारे प्रोग्राम फोटोग्राफ्स सहित विस्तृत विवरण भी रहता है ।उन्होंने विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो को जानकारी दी कि इस मासिक पत्रिका का उदेश्य सीए प्रोफेशनलों को सीए प्रोफेशन से संबंधित देश से महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया जाय।

यह मासिक पत्रिका रांची और आस पास के लगभग 1200 चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को हर महीने भेजी जाती है साथ ही पुरे देश में सीए इंस्टिट्यूट के शाखाओं मैं भी इस पत्रिका को भेजी जाती है। इस कार्यक्रम में संस्थान के रांची शाखा के सचिव सीए हरेन्दर भारती और पूर्व अध्यक्ष सीए प्रभात कुमार उपस्थित थे। उन्होंने इस मासिक पत्रिका का झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष द्वारा विमोचन किये जाने को महत्वपूर्ण बताते हुए और उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। झारखंड विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने भी की पत्रिका के संस्थापक और उससे जुड़े प्रबंधन को पत्रिका की सफल प्रकाशन की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *