दुमका में लुईस मरांडी हेमंत सोरेन को दे रही है जोरदार टक्कर, मतदान में दुमका पिछड़ा

Jharkhand झारखण्ड देश

दुमका से दशरथ महतो और मसलिया से केशरीनाथ यादव की रिपोर्ट
दुमका: झारखण्ड के पांचवे और अंतिम चरण में मुकाबला बेहद ही दिलचस्प दिखाई दे रहा है.झारखण्ड की हॉट सीट दुमकाके दंगल में लुईस मरांडी कमल खिलने को तत्पर है वहीँ हेमंत सोरेन को बरहेट में भी जोरदार मुकाबला पहली बार मिल रहा है.झारखंड विधानसभा के पांचवें व अंतिम चरण की 16 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। दुमका से लुईस मरांडी, राजमहल से झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद विजय हांसदा, राजमहल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनंत ओझा ने मतदान किया। संथाल के चुनावी रण के साथ ही चुनावी सियासत की यात्रा पूरी हो जाएगी। इस चरण में 236 प्रत्याशी मैदान में हैं। राजमहल, पाकुड़, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महगामा में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। वहीं, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर और शिकारीपाड़ा में सुबह 7 से अपराह्न 3 बजे तक मतदान हो रहा है । पांचवें चरण की 16 में से दुमका, बरहेट, शिकारीपाड़ा, पोड़ैयाहाट, सारठ सीटों पर प्रतिष्ठा की लड़ाई है। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, मंत्री लुईस मरांडी व रंधीर सिंह, प्रदीप कुमार यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आलमगीर आलम, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू सहित दर्जनभर दिग्गज कड़े मुकाबले में फंसे हैं। 2014 विधानसभा चुनाव में इन 16 सीटों में 6 पर झामुमो, 6 पर भाजपा, तीन पर कांग्रेस व एक पर जेवीएम का कब्जा है।आज वोट डाले जाने के बाद सभी 81 सीटों पर मतगणना 23 दिसंबर को होगी. बोरियो, बरहेट, लिटीपारा, महेशपुर और शिकारीपारा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और दोपहर 3 बजे समाप्त होगा, जबकि बाकी अन्य सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से 5 बजे तक होगा. दोपहर एक बजे तक दुमका जिले में 4२.69,सारठ 51.36,जरमुंडी 45 .47 प्मेंरतिशत मतदान हुआ है।
मतदान के अंतिम चरण में राज्य के दो मंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की चुनावी किस्मत तय होगी. सोरेन दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं. दुमका में बीजेपी उम्मीदवार और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री लुइस मरांडी उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं जबकि बरहेट में भगवा पार्टी के साइमन मल्टो से उनका मुख्य मुकाबला होने की संभावना है. राज्य के कृषि मंत्री एवं भाजपा नेता रणधीर सिंह, सारठ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं झामुमो के मौजूदा विधायक स्टीफन मरांडी महेशपुर से चुनाव लड़ रहे हैं.
राज्य विधानसभा की कुल 81 सीटों में से 65 पर चुनाव चार चरणों में संपन्न हो गया है, जो 30 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच हुए. मतगणना 23 दिसंबर को होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *