नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद हुए, नक्सली अब अंतिम सांस ले रहे: रघुवर दास

Jharkhand झारखण्ड
आजसू के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शहीद खंजन कुमार महतो के परिवार को ढ़ाढस बंधाया

रांची: झारखंड में नक्सलवाद के सफाये का दावा करनेवाली रघुवर दास सरकार को उस समय झटका लगा जब अहले सुबह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गये। दशम फॉल थाना क्षेत्र के जंगल में सुबह-सुबह पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में झारखंड पुलिस के दो जवान शहीद हो गए। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान किसी नक्सली के पकड़े या मारे जाने की कोई खबर नहीं है। नक्सलियों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान जारी है। झारखंड पुलिस के एडीजी मुरारीलाल मीणा, डीआईजी रांची अमोल वेणुंकांत होमकर ने घटना की पुष्टि की है। उधर, घटना की जानकारी के बाद रांची एसएसपी और डीआईजी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक नक्सली दस्ते का मूवमेंट रांची-खूंटी जिला सीमा क्षेत्र में डाकापीढ़ी जंगल तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही है। ग्रामीणों के द्वारा सूचना दिए जाने पर झारखंड जगुआर की एक टीम को ऑपरेशन के लिए उस क्षेत्र में भेजा गया। इसी दौरान सुबह चार से पांच बजे के बीच नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें झारखंड जगुआर का एक जवान शहीद हो गया और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल जवान को गंभीर हालत में मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को जगुआर के हेडक्वार्टर लाया जाएगा। जहां अंतिम सलामी के बाद पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जगुआर के जवानों के शहीद होने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर उनकी शहादत को सलाम किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में हमारे दो जवान वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी शहादत को सलाम। ये बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा है और हम इसे खत्म करके ही दम लेंगे। सरकार हर पल शहीदों के परिजनों के साथ खड़ी है। आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है, ‘झारखंड जगुआर के दो जवानों की शहादत की खबर से मर्माहत हूं. शहीद खंजन कुमार महतो मेरे सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में राहे के चैनपुर गांव और अखिलेश राम पलामू में लेस्लीगंज के रहने वाले थे. दोनों की शहादत को सलाम और नमन. ईश्वर जानों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहने की ताकत दें.सुबह मुठभेड़ में स्पेशल टास्क फोर्स  के शहीद जवान का नाम खंजन कुमार महतो और अखिलेश राम शहीद हो गये. एक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी, जबकि दूसरे ने रांची स्थित मेडिका अस्पताल में दम तोड़ा. आरक्षी अखिलेश राम पलामू जिला के लेस्लीगंज के रहने वाले थे, जबकि आरक्षी शहीद जवान का नाम खंजन कुमार महतो रांची जिला के सोनाहातु थाना अंतर्गत चैनपुर गांव के।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *