निजी क्षेत्र में स्थानीय लोगों के लिए 75 प्रतिशत नौकरी आरक्षित होगी, राज्य सरकार बना रही है नियमावलीः- हेमंत सोरेन, झामुमो स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री की घोषणा

Jharkhand झारखण्ड देश राजनीति


दुमका से केशरीनाथ यादव की रिपोर्टः-
दुमका: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है निजी क्षेत्र में स्थानीय लोगों के लिए 75 प्रतिशत नौकरी आरक्षित होगी। इसके लिए राज्य सरकार कानून बना रही हैं। उन्होंने कहा है कि 2021 नियुक्तियों का साल होगा। नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। झारखंड के नौजवानों को बड़ी संख्या में नौकरी मिलेगी। बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों‍ में नियुक्तियां की जायेंगी और बेरोजगारी दूर करने की दिशा में कदम बढ़ाया जायेगा. मुख्यमंत्री ने यह घोषणा आज दुमका के गांधी मैदान में झामुमो के स्थापना दिवस पर की है। । झारखंड मुक्ति मोर्चा का 42वां स्थापना दिवस समारोह आज सादगी के साथ उपराजधानी दुमका में मनाया गया। झामुमो के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ने कार्यक्रम के दौरान झामुमो का झंडा फहराया और शहीद वेदी पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि 2021 नियुक्तियों का साल होगा।

उन्होंनंे कहा कि आम जनता ने 2019 के चुनाव में जनादेश दिया है और इस पर वे खरे उतरने का प्रयास कर रहे हैं। कोरोना महामारी की चुनौती से निबटते हुए झारखंड प्रगति के पथ पर अग्रसर है।झारखंड विधानसभा चुनाव-2019 के दौरान झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। इस वादे का विधानसभा चुनाव में असर दिखा। झामुमो गठबंधन की जीत हुई। हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने। उनके मुख्यमंत्री बने एक साल हो चुके हैं। अब समर्थक चाहते हैं कि सोरेन वादे को पूरा करें। मंगलवार को दुमका में झामुमो का 42वां स्थापना दिवस समारोह था। इसमें झामुमो के नेता और कार्यकर्ताओं का जुटाना हुआ। मुख्यमंत्री ने अपनों के बीच जता दिया कि वह वादे को भूले नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *