निर्दलीय विधायक सरयू राय ने जदयू में शामिल होकर एनडीए की बढ़ाई हलचल, नीतिश को मिला झारखंड में राजनीतिक चाणक्य

Jharkhand झारखण्ड देश बिहार राजनीति


मुखर संवाद के लिये अशाके कुमार की रिपोर्टः-
रांची/ पटनाः राजनीति में सरयू किसी के नहीं हुए लेकिन अन्ततः अपने पुराने मित्र नीतिश कुमार की पार्टी जदयू का दामन थामकर 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव के लिये हलचल तेज कर दी है। झारखंड के पूर्व मंत्री और निर्दलीय विधायक सरयू राय जदयू में शामिल हो गए हैं। बिहार की राजधानी पटना में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने जदयू का दामन थाम लिया है. वे जमशेदपुर पूर्वी से विधायक हैं। जदयू में शामिल होने के दौरान झारखंड जदयू के अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत अन्य मौजूद थे।

झारखंड विधानसभा चुनाव में कुछ महीने शेष हैं। इससे पहले ही झारखंड के पूर्व मंत्री और निर्दलीय विधायक सरयू राय ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू का दामन थाम लिया है। पिछले दिनों सरयू राय ने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। सरयू राय झारखंड के दिग्गज राजनेता हैं. पहले वे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में थे. तत्कालीन रघुवर दास सरकार में वे खाद्य आपूर्ति मंत्री थे. 2019 के विधानसभा चुनाव में जब बीजेपी से उन्हें टिकट नहीं मिला, तो उन्होंने पार्टी से बगावत कर दी और निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर गए. जमशेदपुर पूर्वी से उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को उन्होंने शिकस्त दी थी. कुछ समय बाद उन्होंने भारतीय जनतंत्र मोर्चा नामक पार्टी का गठन किया था. अब झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ले ली है। सरयू राय ने 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को छोड़ दिया था. उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ा था और उन्हें पराजित कर वे विधायक बने थे।

सरयू राय ने साल 2021 में भारतीय जनतंत्र मोर्चा नाम से एक पार्टी बनाई थी। सरयू राय की जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अच्छी दोस्ती रही है। ऐसा माना जा रहा है कि वो जेडीयू से तालमाल बैठाने और पार्टी की सदस्यता लेकर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके हैं। झारखंड में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में राज्य के तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। वहीं, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू अब अपना विस्तार करते हुए फिर से झारखंड में भाग्य आजमाने की कोशिश में है। यहां जेडीयू विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर पहले ही घोषणा कर चुकी है। सरयू राय के साथ आने से जेडीयू को उम्मीद है कि पार्टी राज्य में मजबूत होगी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि झारखंड में जेडीयू में 11 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। साल 2019 में पार्टी ने यहां 40 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे लेकिन एक भी उम्मीदवार को जीतने में कामयाबी हासिल नहीं हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *