मुखर संवाद के लिये शंकर यादव की रिपोर्टः-
पटनाः बिहार में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार कल सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके मंत्रिमंडल को लेकर अभी से ही कयास शुरू हो गये हैं। कौन बनेगा नई सरकार में उपमुख्यमंत्री तथा किन्हें मिलेगी नीतीश मंत्रिमंडल में मंत्री की कुर्सी? कई पुराने मंत्रियों को फिर से मंत्रिमंडल में जगह तो मिलेगी ही, साथ ही कई ऐसे नाम भी चल रहे हैं जो पहली बार विधायक बने हैं। कुछ ऐसे नाम भी चर्चा में हैं, जो फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। कौन बनेगा उपमुख्यमंत्री, इसे लेकर कुछ नाम चर्चा में हैं। इनमें मंगल पांडेय व कामेश्वर चैपाल के नाम शामिल हैं। तारकिशोर प्रसाद का नाम भी चर्चा में है।
रविवार को बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक में तार किशोर प्रसाद नेता चुने गए। बेतिया से बीजेपी की विधायक रेणु देवी को बीजेपी विधानमंडल का उपनेता चुना गया। इसके पहले निवर्तमान उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी विधानमंडल के नेता थे। ऐसे में तारकिशोर प्रसाद को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की भी चर्चा है।चैैंकाने वाला निर्णय यह रहा कि सुशील कुमार मोदी अब उपमुख्यमंत्री नहीं होंगे। उनकी जगह बीजेपी के पूर्व विधान पार्षद व राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कामेश्वर चैपाल को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। दो दिन पहले बीजेपी नेता व राम मंदिर के शिलान्यास की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चैपाल जब पटना पहुंचे थे, तब समर्थकों ने उनके अगला मुख्यमंत्री होने को लेकर नारे लगाए थे। उस वक्त कामेश्वर चैपाल के नाम की चर्चा हुई थी। तब कामेश्वर चैपाल ने कहा था कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसका वे निर्वाह करेंगे। हालांकि, बाद में उन्होंने खुद को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की जानकारी से इनकार किया। अब सुशील मोदी के उपमुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने की बात स्पष्ट होने के बाद एक बार फिर चैपाल के नाम की चर्चा है। देर शाम यह बात दौड़ने लगी कि दो उपमुख्यमंत्री होंगे। इनमें एक सवर्ण होगा। इसके बाद मंगल पांडेय का नाम भी आगे आ गया।बीजेपी विधायक दल के नवनिर्वाचित नेता तारकिशोर प्रसाद व बेतिया की विधायक रेणु देवी को भी उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा है। कुछ हलके में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की भी चर्चा होती रही। वहीं बीजेपी की ओर से उपमुख्यमंत्री के नाम की रविवार को कोई घोषणा नहीं हुई।
जहां तक मंत्रियों की बात है, जनता दल यूनाइटेड एवं भारतीय जनता पार्टी कोटे से कई पुराने मंत्रियों के फिर से मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। जेडीयू कोटे से बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, नरेंद्र नारायण यादव, महेश्वर हजारी, संजय झा व मदन सहनी को फिर से मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। पूर्व मंत्री अशोक चैधरी, नीरज कुमार व दामोदर रावत के नाम की भी चर्चा चल रही है। बीजेपी कोटे से कई मंत्री रिपीट हो सकते हैं। उनमें नंदकिशोर यादव, मंगल पांडेय, प्रेम कुमार, विनोद नारायण झा व विजय कुमार सिन्हा, राणा रंधीर आदि के नाम की चर्चा है। पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा को भी मंत्री पद मिल सकता है।बीजेपी विधायक दल के नवनिर्वाचित नेता तारकिशोर प्रसाद व बेतिया की विधायक रेणु देवी को भी उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा है। कुछ हलके में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की भी चर्चा होती रही। वहीं बीजेपी की ओर से उपमुख्यमंत्री के नाम की रविवार को कोई घोषणा नहीं हुई। जहां तक मंत्रियों की बात है, जनता दल यूनाइटेड एवं भारतीय जनता पार्टी कोटे से कई पुराने मंत्रियों के फिर से मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। जेडीयू कोटे से बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, नरेंद्र नारायण यादव, महेश्वर हजारी, संजय झा व मदन सहनी को फिर से मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। पूर्व मंत्री अशोक चैधरी, नीरज कुमार व दामोदर रावत के नाम की भी चर्चा चल रही है। बीजेपी कोटे से कई मंत्री रिपीट हो सकते हैं। उनमें नंदकिशोर यादव, मंगल पांडेय, प्रेम कुमार, विनोद नारायण झा व विजय कुमार सिन्हा, राणा रंधीर आदि के नाम की चर्चा है। पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा को भी मंत्री पद मिल सकता है।हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और विकासशील इनसान पार्टी कोटे से एक-एक मंत्री हो सकते हैं। हम से संतोष कुमार और वीआइपी से मुकेश सहनी मंत्री बनाए जा सकते हैं।
