
मुखर संवाद के लिये सुरेन्द्र यादव की रिपोर्टः-
पटना: नीतिश कुमार मंत्रिमंडल के विस्तार के लिये बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव पटना पहंचकर मंत्रिमंडल के मंत्रियों के नामों पर मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के साथ बातचीत की है। नीतिश कुमार की सरकार को स्थिररता लाने के लिये भूपेन्द्र यादव को आगे किया गया है और बिहार में बीजेपी को नये सिरे से खड़ा करने कील जिम्मेवारी दी गयी है। नीतिश कुमार की पिछलग्गू रहनेवाली बीजेपी पहली बार मुख्यमंत्री पद नहीं रखने के वावजूद फं्रट फुट पर खेलने की रणनीति पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल और दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने मुलाकात की। बड़े नेताओं की इस मुलाकाता पर सबकी नजर टिकी थी। कहा जा रहा था कि भाजपा और जदयू आपस में मिलकर अरुणाचल का दुख दूर करेंगे। हालांकि मुलाकात के दौरान क्या बात हुई इस पर भाजपा नेताओं ने पूरी तरह से चुप्पी साध ली। वहीं जदयू नेताओं ने इसे औपचारिक मुलाकात बताया है। मुख्यमंत्री से बीजेपी के बड़े नेताओं की मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारे में कैबिनेट विस्तार पर सहमति बनने और नए मंत्रियों के नाम तय होने की चर्चा गर्म है। खरमास के तुरंत बाद एनडीए सरकार की कैबिनेट विस्तार की चर्चा पिछले कई दिनों से चल रही थी। नीतीश ने भी कहा था कि कैबिनेट विस्तार के लिए भाजपा की ओर से प्रस्ताव का इंतजार है। मुख्यमंत्री आवास पर हुए इस मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा और जदयू कोटे से 50-50 का फॉर्मूला तय होने की भी बात कही जा रही है। इसके अलावा विधान परिषद की राज्यपाल कोटे की 12 सीटों में गठबंधन में किस तरह की हिस्सेदारी रहेगी इस पर चर्चा हुई । भाजपा और जदयू के बीच हाल ही में अरुणालचल प्रदेश के मामले के बाद उपजी तल्खी के बाद भाजपा-जदयू के बड़े नेताओं की यह पहली मुलाकात थी। अरुणाचल प्रदेश में जदयू के सात में से छह विधायकों को पार्टी में शामिल किए जाने पर खुद सीएम और जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने क्षोभ व्यक्त किया था। कहा था कि भाजपा को जदयू के विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करना चाहिए था, ना कि पार्टी में। यह गठबंधन के लिए अच्छा संकेत नहीं है।आज बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह से भी जदयू कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की। उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। मुलाकात के बाद अरुणाचल के शिकवे-शिकायत भूलकर भाजपा और जदयू के नेताओं ने एक-दूसरे की तारीफ की।आरसीपी सिंह ने कहा- हम हर हाल में खुश रहनेवाले लोग हैं।
