नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कृतित्व और व्यक्तित्व का अनुसरण युवा पीढ़ी को करना चाहिए : आलोक दूबे

Jharkhand झारखण्ड राजनीति साहित्य-संस्कृति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची : नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कृतित्व और व्यक्तित्व का अनुसरण युवा पीढ़ी को करना चाहिए। ये बातें कां्रगेस के वरिष्ठ नेता आलोक दूब ने कही हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने रांची यूनिवर्सिटी के निकट त्रिकोण हवण कुंड चौक पर अवस्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कृतित्व और व्यक्तित्व का अनुसरण युवा पीढ़ी को करना चाहिए। आईसीएस की परीक्षा में भाग लेने नेताजी इंग्लैंड गये और परीक्षा में उत्तीर्ण होने के साथ चौथा स्थान भी प्राप्त किया है। लेकिन देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्रबोस युवा पीढ़ी के लिए आज भी प्रेरणा स्त्रोत है और उनके दिखाये रास्ते पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा स्वतंत्रता संग्राम के महायज्ञ में सुभाष चंद्र बोस की सर्वोच्च संघर्ष की आहुति के प्रति देश हमेशा कृतज्ञ रहेगा.प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि नेताजी की कई यादें झारखंड और विशेषकर रांची से जुड़ी है। कांग्रेस अध्यक्ष रहने और पार्टी में वर्षां तक रहकर संगठन को मजबूती करने वाले नेताजी को हर कांग्रेस कार्यकर्त्ता नमन करता है। इस मौके पर सुनीता कुमारी, प्रतिमा कुमारी, सत्यम कुमार, साहेब शर्मा, रिशभ तिवारी, संजय पासवान भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *