
मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार की रिपोर्टः-
कोलकाता/ गुहावाटी: पश्चिम बंगाल में आयी बाढ़ को लेकर राजनीति तेज हो गयी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सूबे में आयी बाढ़ के लिये झारखंड को जिम्मेवार ठहराया है तो वहीं बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमांता विस्वा सरमा ने झारखंड का बचाव किया है।
https://x.com/himantabiswa/status/1820023550465482792
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। हिमंता सरमा ने ट्वीट कर कहा कि वह ममता बनर्जी का आदर करते हैं। लेकिन मैं मानने को तैयार नहीं हूं कि पश्चिम बंगाल में आई बाढ़ के लिए झारखंड सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने ममता बनर्जी को नसीहत देते हुए कहा कि बंगाल और झारखंड की सरकारों को मिल कर काम करना चाहिए जिससे कि लोगों की मुसीबतें कम हो सके। ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि झारखंड के तेनूघाट से भारी मात्रा में पानी बंगाल की ओर छोड़ा जा रहा है और इससे बंगाल में बाढ़ की स्थिति पैदा हो रही है। यह बातें उन्होंने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से फोन कर कही। ममता ने हेमंत सोरेन से कहा कि झारखंड से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसका ध्यान रखें। ममता ने कहा कि वह खुद बाढ़ग्रस्त जिलों के डीएम के लगातार संपर्क में है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंता सरमा ने असम में आई बाढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि हर साल अरुणाचल प्रदेश और भूटान से आने वाले पानी की वजह से असम में बाढ़ आ जाती है। लेकिन मैं कभी भी अरुणाचल सरकार और भूटान सरकार को दोष नहीं देता हूं। उन्होंने इसे समझाते हुए बोला कि पानी की कोई सीमा नहीं होती। यह स्वाभाविक रूप से नीचे की ओर बहता है। इसे लेकर झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच विवाद की स्थिति हो सकती है लेकिन असम के मुख्यमंत्री ने झारखंड का पक्ष लेकर हेमंत सोरेन को ही समर्थन किया है।
