पाकुड़ के एसपी के हत्या में शामिल छह हार्डकोर ईनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Jharkhand झारखण्ड

दुमका:  झारखंड मं नक्सलियो के विरूद्ध हो रहे काम्बिंग आपरेशन का असर साफ-साफ दिखायी देने लगा है। पाकुड़ के एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या में शामिल नक्सलियों ने आज पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दुमका के डीआईजी राजकुमार लकड़ा के समक्ष आज सबजोनल कमांडर पीसी दी समेत 6 नक्सलियों ने हथियार के साथ सरेंडर कर दिया। इन नक्सलियों में सबजोनल कमांडर पांच लाख इनामी पीसी दी (एके 47 के साथ), एक लाख इनामी सिधो मरांडी (इंसास रायफल के साथ), सबजोनल कमांडर किरण दी (कार्बाइन के साथ), एक लाख इनामी प्रेमशिला देवी, सुखलाल देहरी (पिस्तौल के साथ), भगत सिंह किस्कू ने (रायफल के साथ) सरेंडर किया। गौरतलब है कि वर्ष 2019 में अबतक कुल 10 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में शामिल किरण दी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए नक्सली ताला दा की पत्नी है। किरण के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं पीसी दी के पति सुखलाल देहरी ने भी पुलिस के सामने हथियार डाल दिये हैं। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली दुमका एवं संथाल परगना के अन्य जिलों में सक्रिय रहे हैं। ये सबजोनल कमांडर ताला दा उर्फ सहदेव राय (13 जनवरी 2019 को मुठभेड़ में मारा गया) के दस्ता के साथ क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। सुखलाल देहरी एवं प्रेमशीला देवी को छोड़कर अन्य सभी नक्सली दो जुलाई 2013 को काठीकुंड थाना क्षेत्र में पाकुड़ के एसपी शहीद अमरजीत बलिहार हत्याकांड में शामिल रहे हैं। इनके खिलाफ दुमका में कई मामले दर्ज हैं। इस दौरान संथालपरगना के उप-महानिरीक्षक, एसएसबी के डीआईजी, दुमका के ए स्थित एसएसबी 35वीं वाहिनी कैंप के कमांडेंट, दुमका अपर पुलिस अधीक्षक अभियान एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *