पीएम मोदी ने मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया, थोड़ी देर में अंतिम संस्कार

Jharkhand झारखण्ड देश राजनीति साहित्य-संस्कृति

मुखर संवाद के लिये श्रीधर की रिपोर्टः-
अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का निधन हो गया। पीएम मोदी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह सूचना दी गई। पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा गया, श्शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।श् मां के निधन के बाद पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। यूएन मेहता अस्पताल के एक बयान में कहा गया है, हीराबा मोदी का निधन शुक्रवार तड़के (30 दिसंबर) 3.30 बजे (सुबह) इलाज के दौरान हुआ।पीएम मोदी के परिवार ने कहा कि इस मुश्किल समय में हम प्रार्थनाओं के लिए सभी को धन्यवाद देते हैं। सभी से हमारा विनम्र अनुरोध है कि दिवंगत आत्मा को अपने विचारों में रखें और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को जारी रखें। हीराबा को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *