
पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनोहर पणिकर के पुत्र ने भाजपा के नीतियों में बदलाव को लेकर उठाये सवाल पणजी: भाजपा पहले वाली भाजपा नहीं रही है बल्कि वह बदलते हुए ववक्ता में अपनी नीतियां और सिद्धांतो को तिलांजलि देते हुए बदलाव के संकेत दे रही है। ये बातें गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर्णिकर के पेत्र उत्पल पर्णिकर ने कही हैं। उत्पल ने कहा है कि भाजपा सत्ता प्राप्त करने के लिये किसी भी समझौते पर जा सकती है। गोवा में कांग्रेस के 10 विधायकों के भाजपा में जाने को लेकर जो समझौता विधायकों के साथ हुए हैं उसमें भाजपा की नीतियों की हत्या हुई है। भाजपा के नेता अब सत्ता े लिये कोई भी समझौता करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। गोवा में कांग्रेस के 10 विधायकों के भाजपा में शामिल किए जाने के कदम की सत्तारूढ़ पार्टी के अंदर ही कुछ लोग निंदा कर रहे हैं। इनमें दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर्रिकर के पुत्र उत्पल भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता के निधन के बाद गोवा भाजपा अब नई दिशा में मुड़ चुकी है। गोवा के ताजा सियासी घटनाक्रम पर निराशा जाहिर करते हुए उत्पल ने कहा कि जो कुछ भी हुआ है, वह निश्चित रूप से उनके पिता जो रास्ता अपनाते उससे बिल्कुल अलग है। उत्पल ने कहा, इस साल 17 मार्च को मेरे पिता का निधन हुआ और मैं जानता था कि उनके जाने के बाद उस रास्ते का भी अंत हो गया।उस दिन के बाद से भाजपा में प्रतिबद्धता और विश्वास जैसे शब्दों के मायने खत्म हो गए। उत्पल ने कहा कि वह भाजपा में ही बने रहेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन करेंगे।
