पूर्व मंत्री सरयू राय अब महाधिवक्ता अजीत कुमार के खिलाफ उतरेंगें न्यायालय में

Jharkhand अपराध झारखण्ड

रिपोर्टः- अशोक कुमार
रांची: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के बाद अब महाधिवक्ता अजीत कुमार भी कानूनी घेरे में आनेवाले हैं। पूर्व मंत्री सरयू राय ने आज टवीट कर कहा है कि ‘‘झारखंड के महाधिवक्ता के विरूद्ध मुकदमा करने के लिये डॉ० सुब्रमण्यन स्वामी एवं दिल्ली के कतिपय अन्य वरीय अधिवक्ताओं से कल मिलना तय हुआ है.भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में महाधिवक्ता की शह पर झारखंड बार काउंसिल द्वारा मेरे विरूद्ध पारित निन्दा प्रस्ताव पर अब कानूनी लड़ाई निश्चित है।‘‘
पूर्व की रघुवर सरकार में मंत्री रहे सरयू राय ने महाधिवक्ता अजीत कुमार पर खान घाटाले में घसीटा था लेकिन सत्ता में मुख्यमंत्री का साथ मिलने के कारण अजीत कुमार कानूनी पचड़े से बच गये थे लेकिन अब एक बार फिर से सरयू राय रघुवर दास से निपटने के बाद अब पूरी तरह से महाधिवक्ता अजीत कुमार के विरूद्ध कमर कसकर अदालत में उतरनेवाले हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रघुवर दास को हराकर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हुए भाजपा के बागी और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सरयू राय राज्य के महाधिवक्ता अजीत कुमार के खिलाफ मुकदमा करेंगे। इस सिलसिले में वे आज नई दिल्ली में डा. सुब्रमण्यम स्वामी समेत वरीय अधिवक्ताओं से मुलाकात करेंगे। सरयू राय फिलहाल दिल्ली में हैं। इस क्रम में उन्होंने बीते दिन बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश के पत्रकारों द्वारा दिल्ली के पीओएसआई क्लब में आयोजित मिलन समारोह में भाग लिया। यहां गोविन्दाचार्य, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी उपस्थित थे। झारखंड के महाधिवक्ता के विरूद्ध मुकदमा करने के लिये डॉ० सुब्रमण्यन स्वामी एवं दिल्ली के कतिपय अन्य वरीय अधिवक्ताओं से कल मिलना तय हुआ है। भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में महाधिवक्ता की शह पर झारखंड बार काउंसिल द्वारा मेरे विरूद्ध पारित निन्दा प्रस्ताव पर अब कानूनी लड़ाई निश्चित है। हालंाकि हाल ही में महाधिवक्ता अजीत कुमार ने झारखंड राज्य बार काॅसिंल के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *