पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी फिर इस साल नहीं करेंगी छठ, लालू प्रसाद को बेल नहीं मिलने और राबड़ी देवी का स्वस्थ्य खराब होने के कारण नहीं होगा छठ

देश बिहार राजनीति

मुखर संवाद के लिये पटना से शिवानी यादव की रिपोर्टः-
पटना: इस बार लालू प्रसाद यादव के घर खुशियां नहीं आने और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का स्वास्थ्य खराब रहने के कारण 10 सर्कलुर रोड स्थित राबडत्री देवी के आवास पर छठ पर्व नहीं मनाया जायेगा। हांलांकि होली और छठ को लकर लालू परिवार पूरी दुनिया में सुर्खियों रहता है और मीडिया इसे व्याप्क पैमाने पर दिखाने का काम बखूबी करती है। लालू परिवार में छठ और होली दोनों पर्व बहुत उल्लास के मनाए जाते रहे हैं। राबड़ी देवी 10 सर्कुलर रोड में बहुत मन से छठ करती रही हैं। उनकी बेटियां भी इस अवसर पर मायके आती हैं। लेकिन लालू प्रसाद के अस्पताल में रहने की वजह से वह रौनक अब नहीं है। इस बार भी राबड़ी देवी छठ नहीं कर रही हैं। राबड़ी देवी के आवास पर अभी उनकी बेटी मीसा, रागिनी, दुर्गा और धन्नो हैं, लेकिन कोई भी बेटी छठ नहीं कर रही है।राबड़ी देवी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। साथ ही घर में उल्लास नहीं है। महागठबंधन की लहर की बावजूद आखिरकार सरकार नहीं बन पाने से भी लालू-राबड़ी परिवार में मायूसी छाई है। हालांकि चुनाव में छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने काफी मेहनत की। हर दिन 18-19 सभाएं तक कीं। राबड़ी देवी के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव ने विधानसभा चुनाव जीत भी लिया पर पूरे घर को उम्मीद थी कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन सोचा हुआ पूरा नहीं हुआ। इन सब से बड़ी बात यह कि लालू प्रसाद घर पर नहीं हैं। घर के लोगों को इंतजार था कि 6 नवंबर को लालू प्रसाद को जमानत मिल जाएगी पर नहीं मिली। वर्ष 2017 के बाद से राबड़ी देवी ने छठ पर्व नहीं किया है। लालू प्रसाद के घर इस बार खुशियां आने की उम्मीद थी लेकिन परिवार में इस वक्त गम का माहौल है। बिहार विधानसभा चुनावद में भी राजद को अप्रत्याशित रूप से सफलता हाथ नहीं लगी है। जिसके कारण भी परिवार में गम का माहौल है तो वहीं लालू प्रसाद यादव को भी 9 नवंबर को बेल मिलने की उम्मीद थी लेकिन इस बार भी उनको अभी इंतजार करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *