शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास झारखंड की प्रांत टोली की प्रत्येक शिक्षण संस्थान से जुड़े कार्यकर्ताओं से अपने स्थान पर कार्यशाला, संगोष्ठी,विमर्श, प्रतियोगिताएं ,कवि सम्मेलन आयोजित करने का आग्रह,१४ सितंबर से २८ सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़ा

Jharkhand झारखण्ड देश शिक्षा जगत साहित्य-संस्कृति

मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची : शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास झारखंड की प्रांत टोली की बैठक पूर्वाह्न ११.००बजे से आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी ऑफिस, मेन रोड रांची में न्यास के अध्यक्ष प्रो सविता सेंगर जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का प्रारंभ ॐकार ध्वनि से हुआ। परिचय एवम प्रस्तावना का कार्यक्रम न्यास के प्रांत सहसंयोजक श्री महेंद्र कुमार सिंह जी द्वारा संपन्न हुआ। न्यास का संक्षिप्त इतिहास एवम आगामी १४ सितंबर से २८ सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़ा की जानकारी प्रांत संयोजक अमरकांत झा ने दी। प्रत्येक शिक्षण संस्थान से जुड़े कार्यकर्ताओं से अपने स्थान पर कार्यशाला, संगोष्ठी,विमर्श, प्रतियोगिताएं ,कवि सम्मेलन आयोजित करने का आग्रह किया गया। आगामी आयोजित कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग एवम राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला के संबंध में व्यापक विमर्श न्यास के क्षेत्र सहसंयोजक सरला बिरला वि वि के कुलसचिव प्रो विजय कुमार सिंह जी द्वारा हुआ। उन्होंने झारखंड के सभी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के ग्रास रूट पर क्रियान्वयन के लिए क्रियान्वयन समिति का गठन कर तथा प्रत्येक विश्वविद्यालय स्तर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विशेष संदर्भ में फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के आयोजन करने की बात कही।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन एवं आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा इस विषय के संयोजक पूर्व कुलपति प्रो अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। आत्मनिर्भर भारत के लिए किए गए प्रयास के संबंध में अपना बहुमूल्य विचार जेआरयू के कुलसचिव डॉ पीयूष रंजन जी ने रखा।
चरित्र निर्माण एवम व्यक्तित्व विकास की कार्यशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय में एवम जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में करने का निश्चय किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो सविता सेंगर जी ने न्यास के लिए प्राणपण से जुट जाने का आह्वान किया।

धन्यवाद ज्ञापन इकफाई यूनिवर्सिटी रांची के कुलपति डॉ रमन कुमार झा द्वारा संपन्न हुआ। हजारीबाग से न्यास के प्रांत संरक्षक डॉ अखौरी गोपाल सहाय जी ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिया। भारतीय भाषा अभियान के प्रांत संयोजक अधिवक्ता श्री जितेन्द्र त्रिपाठी जी ने झारखंड उच्च न्यायालय में आयोजित हिंदी दिवस के कार्यक्रम की जानकारी दी। सह संयोजक विजया नंद जी ने आगामी अहमदाबाद में आयोजित भारतीय भाषा सम्मेलन के बारे में अपना विचार प्रस्तुत किया। प्रबंधन शिक्षा से डॉ सरोज रंजन,भारतीय भाषा मंच से डॉ राधा माधव झा, वैदिक गणित के प्रांत संयोजक डॉ व्रज कुमार विश्वकर्मा एवम चरित्र निर्माण एवम व्यक्तित्व विकास के प्रांत संयोजक डॉ ललिता राणा जी की विशेष उपस्थिति रही। रांची महानगर के संयोजक डॉ धर्मराज कुमार, सह सयोजक डॉ सुनील कुमार झा जी का बैठक के आयोजन में सराहनीय प्रयास रहा। पर्यावरण शिक्षा से डॉ प्रशेंजित मुखर्जी, मारवाड़ी महाविद्यालय रांची से डॉ बैद्यनाथ कुमार आदि विशिष्ट विद्वत जनों से बैठक की गरिमा बढ़ी। सरला विरला विश्वविद्यालय रांची के डीएसडब्ल्यू डॉ अशोक अस्थाना, डिप्टी रजिस्ट्रार प्रो अमित गुप्ता का विशेष योगदान रहा। यह जानकारी न्यास के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ भारद्वाज शुक्ल ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *