मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची: लाॅक डाउन के कारण पूरा देश बंद होने के कारण लोगों को ही नहीं बल्कि केन्द्र सरकार और राज्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। केन्द्र सरकार की ओर से राज्यों के मुख्यामंत्रियों से बाचीत कर लाॅक डाउन खोलने पपर विचार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों के साथ पांचवीं बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। बैठक दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी, जिसमें सभी मुख्यमंत्रियों को बात रखने का मौका मिलेगा। लॉकडाउन का तीसरा फेज 17 मई को खत्म हो रहा है। ऐसे में मोदी मुख्यमंत्रियों से कोरोना से निपटने की रणनीति, लॉकडाउन की बंदिशें कम करने और आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने पर सुझाव मांग सकते हैं। कोरोना महामारी के कारण लागू लॉकडाउन से चरणबद्ध तरीके से बाहर निकलने के लिए किये गये उपायों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एकबार फिर से मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद करेंगे। इसमें आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर फोकस किया जा सकता है। मालूम हो कि महामारी शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी पांचवीं बार मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद करने जा रहे हैं। दूसरी ओर, केंद्र सरकार का फोकस अब इकोनॉमी को गति देने के लिए राज्यों में कामकाज शुरू कराने पर है।
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने रविवार को राज्यों के चीफ सेक्रेटरी और हेल्थ सेक्रेटरी से बात की थी। राजीव गौबा ने कहा कि अब राज्य सरकारों को आर्थिक गतिविधियां चालू करने पर जोर देना चाहिए। सरकार प्रवासियों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला रही है। सभी राज्य इसमें ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें और वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे लोगों की लौटने में मदद करें। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ चर्चा में कई राज्यों ने रेज, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बनाए गए नियमों पर सवाल उठाए। कुछ राज्यों ने प्रवासियों की वापसी पर चिंता जताई थी। इन राज्यों का कहना है प्रवासियों की वापसी के कारण कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में जो इलाके ग्रीन जोन में हैं, वे जल्द ही रेड जोन में बदल जाएंगे। वहीं हेमंत सोरेन की ओर से केन्द्रीय सहायता और जीएसटी के पैसे केन्द्र की ओर से दिये जाने का मामला पीएम मोदी के समक्ष उठा सकते हैं। झारखंड में मनरेगा की मजदूरीइ दर बढ़ाने को लकर भी सीमए हेमंत सोरेन पीएम मोदी के समक्ष अपनी मांग कर सकते हैं।
