
गुमलाः प्रमिका अपने प्रेमी के लिये जीने मरने की कसमें तो खाती ही हैं बल्कि साथ नहीं निभाने पर झारखंड में प्रेमिका अपने प्रेमी की जान लेने पर भी उतारू हो जाती हैं। झारखंड के गुमला के भरनों में कुछ ऐसेा ही मामाला देखने को मिला। भरनो थाना क्षेत्र स्थित अमलिया रायकेरा जंगल में 23 अप्रैल को हुई सुरेश उरांव की हत्या मामले में पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया। सुरेश की प्रेमिका ललिता ने ही अपने जीजा के साथ मिल उसकी हत्या करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने ललिता और उसके जीजा रोहित तिर्की को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि रोहित का साथ देने वाला उसका मौसेरे भाई महरू उरांव फरार है। ललिता, सुरेश से शादी करना चाहती थी। जबकि सुरेश इसे टाल रहा था। इसी बात से नाराज ललिता ने उसकी हत्या की योजना बनाई थी। सुरेश के शरीर पर करीब 30 बार चाकू से वार करने के निशान मिले थे।
पुलिस के अनुसार, सुरेश विवाहित था और उसने इस बात को छिपाकर ललिता से प्रेम किया। करीब दो साल बाद ललिता को सुरेश के विवाहित होने की जानकारी मिली। फिर भी ललिता उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई। ललिता, सुरेश पर शादी के लिए लगातार दबाव बना रही थी। पर सुरेश इसे टाल रहा था। इसी दौरान ललिता ने लापुंग निवासी अपने जीजा रोहित तिर्की से इस संबंध में बात की और सुरेश की हत्या की योजना बनाई।
23 अप्रैल की रात सुरेश को ललिता ने अपने घर पर बुलाया। जहां उसके साथ रोहित और उसका मौसेरा भाई महरू उरांव भी था। सभी ने साथ खाना खाया और शराब भी पी। इसके बाद रोहित, महरू और सुरेश बाइक से घर जाने के लिए निकले। रास्ते में अमलिया रायकेरा जंगल में रोहित और महरू ने सुरेश की चाकू से वार कर हत्या कर दी। जांच के दौरान पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों तक जा पहुंची।
