फिर से मोदी सरकर के बनने पर कश्मीर से धारा 370 हटाने का दावा : अमित शाह

Jharkhand झारखण्ड
अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फिर से मोदी सरकर के बनने पर कश्मीर से धारा 370 हटाने का दावा किया है
राजमहल लोकसभा सीट के अंतर्गत पाकुड़ के हिरणपुर में शनिवार को जनता को संबोधित किया। हिरणपुर के फुटबॉल मैदान में शाह ने राजमहल सीट से भाजपा के प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के लिए जनता से वोट मांगा। अमित शाह ने कहा हे कि आप राजमहल से हेमलाल मुर्मू को सांसद बनाइए और देश में एक बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री बनाइए, हम कश्मीर में से धारा 370 हटा देंगे। अमित शाह ने कहा कि पांच साल के अंदर मोदी सरकार ने ढेर सारे ऐसे काम किए हैं जिससे देश में गरीबों के जीवन में परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि देश की 7 करोड़ गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर दिया है। 8 करोड़ घरों में शौचालय बनवाकर गरीब माताओं-बेटियों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया है। मोदी सरकार ने झारखंड के लिए बहुत काम किए हैं। 22 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि, बाबा धाम देवघर में एम्स की शुरुआत की, जमशेदपुर, देवघर, दुमका, बोकारो में नया एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। रांची में कैंसर अस्पताल की शुरुआत हुई है। पतरातू में 4000 मेगावाट का बिजली प्लांट की शुरुआत की। हजारीबाग, दुमका और पलामू में मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की है। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा देने का काम मोदी सरकार ने किया है। हमारी सरकार ने बिरसा मुंडा की जन्म स्थली पर उनके सम्मान में स्मारक बनाया है और सिर्फ राजमहल लोकसभा क्षेत्र में 48 हजार गरीब आदिवासियों को घर देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि 48 हजार गरीब आदिवासियों को घर देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। साहेबगंज में गंगा नदी पर फोर लेन ब्रिज बंदरगाह बन रहा है। चार लाख 80 हजार लोगों को छात्रवृति देने, देवघर दुमका में एयरपोर्ट बनाने, देवघर में एम्स और दुमका मेडिकल कॉलेज बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि एक लाख युवाओं को बिना घूस के नौकरी देने का काम रघुवर सरकार ने किया। इन युवाओं में 90 प्रतिशत युवा झारखंड के हैं। अनुसूचित जाति आयोग बनाने का काम भी रघुवर सरकार ने किया।
देशभर में 300 से ज्यादा लोकसभा सीटों का दौरा कर पाकुड़ आया हूं। देश के हर क्षेत्र में एक ही नारा सुनाई देता है, वो नारा है मोदी-मोदी। ये नारा किसी नेता की हौसला अफजाई में लगाया नारा नहीं है। सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानी चाहते हैं कि मोदी जी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें, इसलिए मोदी-मोदी का नारा लगा रहे हैं। लोग इसलिए भी नारा लगा रहे है क्योंकि उन्हें 70 साल से इंतजार था कि कोई ऐसा नेता आए जो अपने परिवार व बच्चों के लिए न जीता हो बल्कि देश को सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों के लिए जीता हो। मोदी एसे पीएम हैं जो 24 में से 18 घंटे देश की जनता के लिए परिश्रम करते हैं। महागठबंधन से पूछता हूं कि आपके और हमारे नेता के बीच कोई प्रतिस्पर्धा हो सकती है क्या? एक और मोदी है जो 20 साल से कोई छुट्टी नहीं ली दूसरी ओर महामिलावटी गठबंधन के नेता हैं राहुल बाबा। देश में थोड़ी गर्मी बढ़ती है कि राहुल बाबा किसी को बिना बताए छुट्टी पर चले जाते हैं। उनकी मां भी खोजती है बेटा कहां गया। 55 साल तक कांग्रेस की चार पीढ़ियों ने देश में शासन किया। मैं राहुल बाबा से कहना चाहता हूं कि आप अपने 55 साल का हिसाब लाइए और मैं अपने युवा कार्यकर्ता को मोदी जी के 5 साल के कामकाज का हिसाब लेकर भेजता हूं। मोदी जी के 5 साल के काम, आपके 55 साल के काम पर भारी पड़ेंगे।
अमित शाह ने कहा कि 2004 से लेकर 2014 तक सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और गठबंधन की सरकार थी। इस दौरान पाकिस्तान हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे। हमें अपमानित करने का काम करते थे। मौनी बाबा चुप रहते थे। आपने मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। कुछ महीनों पहले पुलवामा में 40 जवान शहीद हो गए। पूरे देश में निराशा, गुस्सा था। पाकिस्तान ने उधर से सीमा पर सैनिक और तोपें बिछा दी। लेकिन मोदी सरकार ने वायुसेना को बुलाया और फिर वायुसेना के जवानों ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकवादियों पर बम गिराया। एयर स्ट्राइक के पहले दुनिया में दो ही देश थे जो अपने अपमान के बदला का खून से लेते थे। एक अमेरिका और दूसरा इजराइल। मोदी ने तीसरा नाम भारत का जोड़ दिया। एयर स्ट्राइक के बाद पूरे देश में जश्न मना। लेकिन दो जगह मातम छा गया। पाकिस्तान में और दूसरा राहुल बाबा एंड कंपनी के कार्यालय में। उनके चेहरे का नूर खो गया। सैम पित्रौदा राहुल बाबा के गुरु हैं। उन्होंने कहा दो चार लड़कों ने गलती कर दिया आपने बम क्यों गिराए? इनसे बात करिए। आप बताइए जो 40 जवान मार दे उससे बात करनी चाहिए क्या? धनबाद की धरती से मैं राहुल बाबा को बताना चाहता हूं आपको आतंकियों से इलू-इलू करना है तो करो। ये मोदी सरकार है अगर उधर से गोली आएगी तो इधर से गोला जाएगा।
अमित शाह ने कहा कि महागठबंधन वाले वोट बैंक के लिए देश की सुरक्षा को ताक पर रख दिया है। देश की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। देश की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। चुनाव तो आते-जाते हैं, हारते-जीतते रहते हैं, लेकिन मां भारती की सुरक्षा में हम कोई कमी नहीं छोड़ते। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अबदुल्ला ने कहा कि कश्मीर में दूसरा प्रधानमंत्री चाहिए। ये कश्मीर को हिंदुस्तान से अलग करना चाहते हैं। राहुल बाबा, हेमंत जी सुन लो अभी मोदी सरकार है, फिर बनने वाली है। कभी ऐसा दिन आया कि अगर भाजपा सत्ता में नहीं होगी तो भी भाजपा कार्यकर्ता के रहते कश्मीर को हिंदुस्तान से अलग नहीं किया जा सकता। अमित षाह ने पाकुड़ में बंग्लादेश घुसपैठियों का भी जिकग करते हुए एनआरसी झारखंड में लागू करने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *