फिल्म अभिनेता इरफान खान नहीं रहे, बाॅलीवुड को लगा झटका

Jharkhand उत्तरप्रदेश झारखण्ड देश बिहार साहित्य-संस्कृति

मुखर संवाद केे लिये रिया यादव की रिपोर्टः-
मुम्बई: अपनी शानदार अदाकारी से दिल मोह लेने वाले फिल्म अभिनेता इरफान अंसारी ने आज दुनिया से ही मुंह मोड़कर चल दिये। फिल्म जगत के शानदार अभिनेता अब हमारे बीच नहीं रहे। इरफान ने 54 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कला के क्षेत्र में उन्हें देश का चैथा सबसे बड़ा सम्मान पद्मश्री भी मिल चुका है।
फिल्म निर्देशक शूजित सरकार ने एक ट्वीट के जरिए इरफान के निधन के बारे में जानकारी दी है। ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरे प्यारी दोस्त इरफान तुम लड़े.. लड़े और बहुत लड़े…मैं तुम पर हमेशा गर्व महसूस करूंगा। शांति और ओम शांति। इरफान खान तुम्हें सलाम।
मंगलवार सुबह वे अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे। इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी कोलन इंफेक्शन की समस्या बढ़ गई थी। 54 साल के इरफान को इससे पहले न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। इसका उन्होंने लंबे समय तक इलाज कराया था। इरफान की हाल ही में ‘अंग्रेजी मीडियम’ फिल्म रिलीज हुई थी। दो साल पहले मार्च 2018 में इरफान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर बीमारी का पता चला था। उन्होंने खुद फैंस के साथ यह खबर साझा की थी। उन्होंने ट्वीट किया था, जिंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है, जो आपको आगे लेकर जाता है। मेरी जिंदगी के पिछले कुछ दिन ऐसे ही रहे हैं। मुझे न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हुई है। लेकिन मेरे आसपास मौजूद लोगों के प्यार और ताकत ने मुझमें उम्मीद जगाई है। बीमारी का पता लगने के बाद इरफान खान इलाज कराने लंदन गए थे। वहां वे करीब एक साल रहे और फिर अप्रैल 2019 में भारत लौटे। #इरफान ने मकबूल, लाइफ इन अ मेट्रो, द लंच बॉक्स, पीकू, तलवार और हिंदी मीडियम जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। उन्हें हासिल (निगेटिव रोल), लाइफ इन अ मेट्रो (बेस्ट एक्टर), पान सिंह तोमर (बेस्ट एक्टर क्रिटिक) और हिंदी मीडियम (बेस्ट एक्टर) के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। पान सिंह तोमर के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *