बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाना लापरवाही नहीं बल्कि राज्य संपोषित हत्या का प्रयास है, निष्क्रिय ,अयोग्य और अक्षम स्वास्थ्य मंत्री से जनता को निजात दिलाएं मुख्यमंत्री- बाबूलाल मरांडी

Jharkhand अपराध उत्तरप्रदेश झारखण्ड देश बिहार राजनीति शिक्षा जगत साहित्य-संस्कृति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चाईबासा सदर अस्पताल में बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। श्री मरांडी ने इसे लापरवाही नहीं बल्कि राज्य संपोषित हत्या का प्रयास बताया है। श्री मरांडी ने कहा कि चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित 5 मासूम बच्चों को “संक्रमित खून” चढ़ाया गया और अब सभी बच्चे एचआईवी पॉज़िटिव पाए गए। अगर इन बच्चों की भविष्य में मृत्य हो जाती है तो, यह सिर्फ़ लापरवाही नहीं, बल्कि राज्य प्रायोजित हत्या कहलायेगी। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने राज्य के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा कश्मीर के पर्यटन और अर्थव्यवस्था की चिंता करते हुए भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी। श्री साहू ने कहा कि झारखंड के विकास केलिए जनता से वोट लेने वाली हेमंत सरकार आज लोगों को निराश और हताश कर रही है। आदित्य साहू ने कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। हत्या ,लूट,सामूहिक बलात्कार ,अवैध खनन जैसी वारदातें आम हो गई है। अस्पतालों की स्थित भयावह है।

राज्य में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। जेल से ,विदेश से भी राज्य के व्यवसायियों को वीडीओ कॉल करके करोड़ों में फिरौती मांगी जा रही। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही। राज्य आम आदमी ,खास आदमी कोई सुरक्षित नहीं। राज्य की सड़के बद से बदतर होते जा रहे । झारखंड को प्रकृति ने हजार हाथों से संवारा है।पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं लेकिन ऐसे हालातों में न कोई पूंजी निवेश केलिए आयेगा,न उद्योग धंधे लगाएगा और न परिवार संग घूमने आना चाहेगा। वित्तमंत्री जी को कश्मीर की अर्थव्यवस्था और पर्यटन की चिंता हो रही लेकिन झारखंड के पर्यटन और अर्थव्यवस्था की चिंता नहीं हो रही। आज कश्मीर रोज विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इसलिए अच्छा होता वित्त मंत्री जी राज्य के मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर राज्य के पर्यटन को ठीक करने की चिंता करते ।झारखंड को विकसित झारखंड,अपराध ,भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड बनाने की चिंता करते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *