मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची : कला एवं साहित्य के माध्यम से संस्कार निर्माण के प्रति समर्पित संस्था–संस्कार भारती रांची की महानगर इकाई की ओर से बाबा योगेंद्र की स्मृति में आराधना के तहत गणतंत्र दिवस के अवसर ’भारत माता पूजन’ का आयोजन हुआ। यह आयोजन ज्योतिर्मय नाद ब्रह्म संगीत महाविद्यालय बरियातु रांची में किया गया। इस अवसर पर एक संगीत सभा का भी आयोजन संस्कार भारती रांची महानगर के अध्यक्ष रामानुज पाठक की अध्यक्षता में किया गया।इसकी शुरुआत गायिका सुजाता मजूमदार ने संस्कार भारती के धयेय गीत से करते हुए देशभक्ति पूर्ण गीतों का रसास्वादन कराया।
जयप्रकाश सिंह ने सुगम संगीत की अद्भुत प्रस्तुति से श्रोताओं को रोमांचित किया।बांसुरी वादन की मधुर प्रस्तुति कृष्णवल्लभ सहाय ने दी।डॉ भोलानाथ सहाय ने श्रृंगारिक रचना से झुमाया,वही अमरेंद्र प्रसाद यादव,ललन राय, रामनरेश सिंह ने भी अपनी प्रस्तुति से समां बांधा।संगीत सभा में तबला वादकों राम भजन पासवान,जितेंद्र महाराज,राम प्रसाद पाठक,विपिन शरण,विनय कुमार,प्रभाकर ने वादन की लहरियों में सबको डुबोये रखा। श्रीमती मीना देवी, श्रीमती श्वेता सिंह,अभिनव सिद्धार्थ,अयांश सिद्धार्थ, एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका श्री आशुतोष प्रसाद जी कार्यकारी अध्यक्ष एवं सह मंत्री जयदीप सहाय की रही। संस्कार भारती रांची के अध्यक्ष रामानुज पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि संगीत के ऐसे आयोजन से कलाकारों को मंच तो मिलता ही है,साथ ही साथ उनका उत्साहवर्धन भी होता है।सामाजिक संस्कार के लिए संगीत एक सशक्त माध्यम है।इस कारण आयोजक समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम अवश्य करें। धन्यवाद ज्ञापन संस्कार भारती रांची महानगर के उपाध्यक्ष जे .पी .सिंह जी ने किया।
