बाबूलाल मरांडी के विधानसभा क्षेत्र में पुलिस पर पथराव, सरपंच के घर 60 बच्चों के स्कूल बंद करने पर हुआ पथराव

Jharkhand झारखण्ड देश

मुखर संवाद के लिये संजय कुमार की रिपोर्टः-
गिरिडीह: भाजपा विधायक दल के नेता और राजधनवार के विधायक बाबूलाल मरांडी के विधानसभा क्षेत्र ममें कोरोना को लेकर कोई सर्तकर्ता नहीं बरती जा रही है जिसे लेकर गांव में गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया है। कोरोना महामारी को लेकर पूरे भारत में लॉक डाउन है। हर शख्स परिवार के साथ घरों में बंद है। इस बीच तिसरी के पलमरूआ गांव में सरपंच के आवास पर 60 बच्चों की एक साथ बैठा कर पढ़ाई कराई जा रही थी। जिस पर पुलिस व प्रशासन ने आपत्ति जताई तो लोगों ने पुलिस के साथ ही धक्का-मुक्की कर दी। इसके बाद पूरे गांव में अफवाह फैला दी गई कि पुलिस बच्चों को पीट रही है। इसके बाद पूरे गांव के करीब 300 लोग जुट गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। मौका देख पुलिस ने वहां से भागने में ही भलाई समझी। पुलिस पलमरुआ पंचायत के पलमरुआ गांव में बुधवार को लॉककडाउन का अनुपालन कराने पहुंची थी, जहां पूर्व की भांति शरारती तत्वों ने घेर लिया और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की एवं पथराव भी किया। इस बाबत तिसरी पुलिस ने पलमरुआ निवासी मो. कासिम समेत 25 अन्य लोगों के खिलाफ तिसरी थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक लॉकडाउन की अवधि समाप्ति के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई व गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने बताया- गांव पहुंचे तिसरी थाना के सब इंस्पेक्टर साधन कुमार पुलिस टीम के साथ बुधवार सुबह 10ः30 बजे पलमरुआ गांव पहुंचे और लॉकडाउन के दौरान एक साथ इतने बच्चों को बैठाकर पढ़ाने से मना किया। पुलिस ने सभी बच्चों को अपने-अपने घर भेजने को कहा। इसी बात को लेकर शिक्षक के साथ पुलिस की नोकझोंक हो गई। इसी बीच अफवाह फैला दी गई कि पुलिस बच्चों की पिटाई कर रही है। जिस पर लोग भड़क उठे और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। सैकड़ों ग्रामीणों एकत्रित होकर पुलिस टीम को घेर कर जवानों के साथ हाथापाई एवं पथराव किया। बहुत मुश्किल का सामना कर पुलिस अधिकारी एवं जवान वहां से सुरक्षित थाना लौटे। दोबारा जब पुलिस पूरी तैयारी के साथ पलमरुआ गांव पहुंची तो हमलावर सभी गायब हो चुके थे। तिसरी थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय के अनुसार, ग्रामीणों ने पुलिस से नोंकझोंक किया है। इसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर भी चलाया। लेकिन सारे पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं। इस मामले में दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। गिरिडीह के तिसरी में गांव में सोशल डिस्‍टेंसिंग के लिए पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला बोल दिया। पुलिसवालों से ग्रामीणों ने हाथापाई भी की। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरी मजबूती से आगे आई झारखंड सरकार ने राजधानी रांची के रिम्‍स को कोरोना सेंटर घोषित किया है। हालांकि अब तक झारखंड में कोरोना के एक भी पॉ‍जीटिव केस नहीं मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *