बिरिश मिंज निर्विरोध जीत दर्ज कर दुसरी बार बने झामुमो के नामकुम प्रखंड अध्यक्ष, झामुमो के नेताओं ने दी बधाईयां

Jharkhand झारखण्ड राजनीति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची : झामुमो के संगठनात्मक चुनाव में प्रतिदिन नये लोगों को जिम्मेवारियां दी जा रही है। उसी दौर में प्रखंड अध्यक्षों को नियुक्त कर संगठन को मजबूत करने की कवायद की जा रही है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा नामकुम का प्रखण्ड सम्मेलन पिण्डारकोम में जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम की अध्यक्षता में किया गया। संचालन जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू ने किया।

सम्मेलन में झामुमो नामकुम प्रखण्ड समिति का चुनाव करना था पर अध्यक्ष पद के लिए एक प्रस्ताव सिर्फ बिरिश मिंज का आया जिसे जिलाध्यक्ष मुशताक आलम ने निर्विरोध जीत हासिल करने की घोषणा कर दिए। सम्मेलन में आए प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पद के लिए पुरेन्द्र मुण्डा, प्रदीप तिर्की, विनोद लकड़ा और चामु , सचिव पद के लिए मोजाहिद हुसैन एवं संगठन सचिव पद के लिए विष्णु मुण्डा चुन लिए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य डॉ महुआ माजी, श्री समनुर मंसुरी, जिला उपाध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा, बीरू साहु, मन्टु लाला, विलियम रिचड लकडा, वसीम राबिया खान, डॉ बंशी प्रसाद, अमर कुमार महतो, परवेज आलम गुड्डू, गोपाल पाण्डेय, साहिल यादव, राकेश वर्मा, राहुल वर्मा, सोहैल खान, मोजाहिद अन्सारी, दिलाक्रुस होरो, अनिकेत तिर्की, धनेश्वर प्रसाद एवं दिलेश्वर महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *