
पूर्णिया से शंकर यादव की रिपोर्टः-
पूर्णिया : बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। मतदाता अपने अपने बूथों पर कतार लगाकर वोट डालने के लिये सुबह सात बजे से ही लगे हुए हैं। बिहार चुनाव के तीसरे और आखिरी दौर में मतदान शुरू हो गया है। तमाम बूथों पर वोटरों की लंबी कतारें लगी हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक आज के मतदान में 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों के 2 करोड़ 35 लाख से अधिक मतदाता 110 महिलाओं समेत 1204 प्रत्याशियों की किस्मत तय कर रहे हैं। नीतीश सरकार के 12 मंत्रियों की साख भी आज दांव पर लगी है। 4 विधानसभा सीटों पर मतदान शाम 4 बजे समाप्त हो जाएगा। जिन जिलों में मतदान हो रहा है कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और किशनगंज शामिल हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में इन विधानसभा क्षेत्रों में 23 जदयू, 20 राजद, 20 भाजपा के खाते में गई थीं। आखिरी चरण के चुनाव में सीमांचल का बड़ा इलाका शामिल हैं। यहां सुरक्षा बल हेलीकॉप्टर से निगरानी कर रहे हैं। किशनगंज जिले के सभी 1668 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो चुका है। उत्साह के साथ पहले मतदान फिर जलपान का संकल्प लिए मतदाता बूथ पर पहुंच रहे हैं। भयमुक्त होकर मतदान कर रहे मतदाता लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संकल्प दोहरा रहे हैं। युवाओं, महिलाएं व बुजुर्गों यानी हर वर्ग में उत्साह का माहौल है। बताते चलें कि किशगनंज जिले में कुल 1668 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें बहादुरगंज विधानसभा में 435, ठाकुरगंज में 431, किशनगंज में 439 और कोचाधामन में 363 मतदान केंद है। मधेपुरा, सुपौल और दरभंगा में कुछ बूथों पर इवीएम खराब होने की खबर है। जिन्हें मतदानकर्मी बदलने में जुट गए हैं। कुछ मतदान केंद्रों पर वीवीपैट भी बदला गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक कंट्रोल रूम में सूचना मिलने के बाद अधिकारी खराब इवीएम को तत्परता से बदल रहे हैं। पूर्णिया में बूथ नंबर 154 पर इवीएम में खराबी के बाद बदल दिया गया है। अररिया में बूथ संख्या 177 पर इवीएम खराब होने के चलते अबतक मतदान शुरू नहीं हो सका है। मतदानकर्मी इसे बदलने की कोशिश में जुटे हैं।मधेपुरा जिले के चारों विधानसभा में कुल 60 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार को हो रहा है। इसमें कुल 55 पुरूष व पांच महिला प्रत्याशी अपना भाग्य अजमा रहीं हैं। 12,94,647 मतदाता जिले के 1869 मतदान केंद्र पर अपना मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसमें महिला मतदाता की संख्या 6,07,302 व पुरुष मतदाताओं की संख्या 6,56,196 है। वहीं थर्ड जेंडर की संख्या 37 है। प्रथम बार वोट डालने वाले यानी यूथ वोटर की संख्या 20,446 व 80 वर्ष से अधिक उम्र के 16,049 वोटर हैं। विधानसभा चुनाव के आखिरी दौर में आज वोटरों की बारी है। महिला मतदाता सुबह-सबेरे ही अपने घरों से मतदान करने निकल आई हैं। मतदान केंद्रों पर वोटरों का हुजूम उमड़ पड़ा है। हर बूथ पर लंबी कतारें लगी हैं। लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए बिहार में सशक्त सरकार चुनने के लिए वोट दे रहे हैं। शाम छह बजे तक मतदान किया जा सकेगा। बिहार विधानसभा चुनावों में आज तीसरे और आखिरी चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। और हां, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी अवश्य रखें। वोटिंग से ठीक एक दिन पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की ओर से अंतिम चुनाव घोषित किए जाने के बाद पक्ष-विपक्ष से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव से ठीक पहले पटना में कहा कि जिसका आखिरी चुनाव हो, उसे नेता को वोट क्या देना। लोजपा नेता चिराग पासवान ने नीतीश पर मैदान छोड़कर भागने का आरोप लगाया है।
