मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार की रिपोर्ट
रांची / गढ़वा:- झारखंड में लाॅक डाउन में ढ़ील होने के बाद अबतक का सबसे का सबसे रिकाॅर्ड 42 संक्रमित मरीज पाये गये है। इस तरह मरीजों की संख्या में लागातार इजाफा होने से लाॅक डाउन में ढ़ील को लेकर सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को 42 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई। इसमें बुधवार को गढ़वा से 18, कोडरमा व जमशेदपुर से पांच-पांच, गिरिडीह से दो, हजारीबाग, सरायकेला और गुमला से एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई। अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 282 हो गई है। झारखंड में बुधवार (20 मई, 2020) को कोरोना ब्लास्ट हुआ. यहां एक साथ 42 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 290 पहुंच गयी है. सबसे ज्यादा 18 मरीज अकेले गढ़वा जिला में मिले हैं. जमशेदपुर में 9, हजारीबाग से 6, कोडरमा से 5, गिरिडीह से 2, गुमला और सरायकेला से 1-1 मामलों की पुष्टि हुई. एक दिन में 42 कोरोना के मरीज मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है-गढ़वा में जो 18 लोगो कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, इनमें से 14 कोरवाडीह के रहने वाले हैं, जबकि 3 पिपरी और 1 मझिआंव का बताया जा रहा है. जमशेदपुर के सभी 5 मरीज बाहर से लौटे हुए लोग हैं. गिरिडीह के दोनों कोरोना संक्रमित व्यक्ति प्रवासी श्रमिक हैं. दोनों गुजरात के सूरत से लौटे हैं.बुधवार को यहां से 18 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। जिले में वर्तमान समय में कुल 47 कोरोना के मामले हैं। इसमें तीन मरीजों का जांच रिपोर्ट पूरी तरह से निगेटिव आने के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया है। लेकिन अब क्वारंटाइन में रखे गये लोगों की संख्या बढ़ने से मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना हो गयी है।
