भक्ति जागरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी हुए शामिल, दलितों के लिये काम करने का लिया संकल्प

Jharkhand झारखण्ड देश फिल्मी दुनिया राजनीति शिक्षा जगत

मुखर संवाद के लिये शांति गोपाल महतो की रिपोर्टः’-
जामताड़ा : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कमेटी द्वारा आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी पहुंचे। मौके पर आसपास के ग्राम एवं पंचायतों से हजारों की संख्या में भक्तजन उपस्थित हुए। विधायक ने कार्यक्रम में काफी देर रुक कर भक्ति जागरण सुना और आनंद उठाया और कहा कि भक्ति में अपारशक्ति है। इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से मानसिक विकार दूर होता है। साथ ही लोगों में नई ऊर्जा का भी संचार होता है। मैं ईश्वर से जामताड़ा की सुख समृद्धि एवं भाईचारगी की प्रार्थना करता हूं।’ ’मौके पर विधायक इरफान अंसारी ने कहा की कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत में दलित भाइयों का विशेष योगदान रहा। हमारे दलित भाइयों ने आगे बढ़ चढ़कर कांग्रेस को वोट दे कर कर्नाटक मे कांग्रेस को प्रचंड बहुमत दिलाया। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से सभी धर्मों के लोगों का सम्मान किया है। जामताड़ा में हमारे पिता फुरकान अंसारी ने दलितों को सम्मान दिलाने का काम किया और आज मैं दलितों को सम्मान के साथ साथ समाज में आगे लाने का काम कर रहा हूं।’

’आगे विधायक ने कहा कि पसोई हमारा घर है और यहां के लोग बहुत ही अच्छे हैं। यहां के लोग हमेशा मुझे यहां अपने हर सुख दुख मे याद करते हैं। आज पूरे जामताड़ा विधानसभा विकास की पटरी पर दौड़ रहा है और पसोई में भी मैंने कई विकास कार्य किए हैं।’
’आगे विधायक ने कहा कि आज हमारे बीच उपस्थित मशहूर गायक सतीश दास और मैं आप लोगों के बीच खड़ा हूं तो यह बाबा भीमराव अंबेडकर जी की देन है। हमारा देश भीमराव अंबेडकर जी के बनाए गए संविधान से चलेगा ना कि मोदी जी के तुगलकी फरमान से। भाजपा देश में गलत कर रही है और लोग धीरे-धीरे इस बात को समझ रहे हैं। यही कारण है कि कर्नाटका में भाजपा का कोई भी हथकंडा नहीं चला।

पूरे देश में कांग्रेस की लहर वापस से चल पड़ी है और आने वाला दिन मे भाजपा कहीं नजर आने वाला नहीं है।’ मौके पर रितेश दास ,नीरज दास, आलोक दास, राजकुमार दास ,सुजीत कुमार, दीपक दास, चंदन दास, कुंदन दास, परिमल मंडल, तनवीर आलम सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *