मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची : राजद ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरूण एक्का पर लगे आरोपों का बचाव किया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का पर भाजपा नेता द्वारा एक वीडियो क्लिप दिखाकर जो आरोप लगाया गया है सत्य से परे लगता है ,वीडियो देखने और सुनने से ऐसा लगता है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ किया गया है ,जो अपने आप पर जांच का विषय बनता है और यह वीडियो कैसे और कहां से आया है यह भी एक जांच का विषय है! झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि आदरणीय मुख्यमंत्री अपने सहयोगियों के साथ मिलकर राज्य की जनता की खुशहाली एवं चतुर्मुखी विकास करने में लगे हुए हैं ,कई ऐसी योजनाएं राज्य में लाई गई हैं जिसमें राज्य के नौजवान, किसान और महिलाओं की उन्नति के लिए राज्य में कई कार्य हो रहे है ,वैसी स्थिति राज्य का विकास देखकर भाजपा नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है! जो पचा नहीं पा रहे हैं , जिस तरह से राज्य का विकास हो रहा है पिछले 20 साल में नहीं हुआ है यह सब ना देख कर राज्य की जनता को दिग्भ्रमित कर भाजपा नेता अपना राजनीतिक रोटी सेकना चाहते हैं, झारखंड की जनता इनकी बातों में अब नहीं आने वाले 2024 में इनका सुपड़ा साफ होना है!
