भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने की दी सलाह, रांची में भोजन रवााना करने समय नहीं अपनाया गया सोशल डिस्टेंसिंग

Jharkhand झारखण्ड

रांची से अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची: झारखंड में भाजपा की भूमिका दो तरह से सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। भाजपा के विधायक एक ओर जहां हेमंत सरकार की ओर से प्रवासी मजदूरों करो मदद नहीं देने के आरोप में अपने-अपने घरों पर अनशन कर रहे हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नसीहत के साथ साथ हिदायत भी दे रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की चिन्ता इस समय भाजपा के नेताओं को अधिक हो रही है। भाजपा के नेता लगातार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कारोना के संबंध में जागरूक करते देखे जा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव लागतार हेमंत सोरेन को चेतावनी देते हुए हिदायत भी दे रहे हैं। भजपा की ओर से प्रतुल नाथ शाहदेव ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कोरोना वायरस महामारी का फैलाव रोकने के लिए देशभर में लागू लॉक डाउन के दौरान शारीरिक दूरी बरतने का आग्रह किया है। भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर शारीरिक दूरी न बरतने का आरोप लगाते हुए उन्हें इसका पालन करने की हिदायत भी दी है। अपने ट्विटर संदेश में भाजपा नेता ने सीएम हेमंत सोरेन को ट्वीट में टैग करते हुए लिखा कि इस समय आपका संक्रमण से दूर रहना बड़ा महत्वपूर्ण है।माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी। आपका संक्रमण से दूर रहना बड़ा महत्वपूर्ण है। लेकिन आप सोशल डिस्टेनसिंग का पालन ही नहीं करते हैं। यह आपसे सातवां आग्रह है। कृपया जनता के सामने सोशल डिस्टेंसिंग का आदर्श प्रस्तुत करें। यह हिंदपीढ़ी से सटे इलाके की आज की तस्वीर है। भाजपा इस संकट दौर में भी अपनी सक्रियता बरकरार रखना चाह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *