
रांची से विशु विशाल की रिपोर्ट
रांची: झारखंड के राजनीतिक गलियारों में कोरोना संक्रमण का दौर शुरू हो गया है। झामुमो के मंत्री और विधायक के कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद अब भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री सी.पी. सिंह भी कोरोना की चपेट में आ गये हैं। रांची के भाजपा विधायक सीपी सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से दी है। कुछ दिन पूर्व ही वह कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये थे. उसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। कल मंगलवार को उन्होंने जांच के लिए सैंपल दिया था आज रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उन्होनंे अपने ट्वीट के जरिये यह संदेश दिया है। सी.पी. सिंह फिलहाल पाॅजिटिव हुए है जिससे उनके समर्थको ंके बीच चिन्ता बढ़ गयी है। सी.पी. सिंह के कई बिमारियों से ग्रस्त हैं जिसके कारण सभी लोगों की चिन्ता बढ़ गयी है।
