मधुपुर उपचुनाव की सुगबुगाहट शुरू, भाजपा ने की तैयारियां शुरू तो कांग्रेस के फुरकान अंसारी भी दांव लगाने को तैयार

Jharkhand झारखण्ड राजनीति

मधुपुर से स्वेतांभ अमिताभ की रिपोर्टः-
मधुपुररू पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की मौत के बाद अब मधुपुर विधानसभा उपचुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गयी है। उपचुनाव को लेकर भाजपा ही नहीं बल्कि कांग्रेस के नेता भी अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व सांसद फुरकान अंसारी का कांग्रेस के प्रदेष अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और प्रदेश प्रभारी आर.पी.एन सिंह के विरूद्ध दिया गया बयान इसी उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। आर.पी.एन. सिंह पर यह भी आरोप फरकान अंसारी ने लगाया है किक प्र्रत्येक महीने मंत्रियों को चढ़ावा देना पड़ता है।फुरकान ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस में चार साल से कोई कमेटी नहीं बनी है और इसकी पूरी जिम्मेदारी आरपीएन सिंह की है। आरोप लगाया कि आरपीएन ने झारखंड को ऐशगाह बना लिया है। झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के मंत्रियों से हर महीने एक तय राशि वसूली जाती है और यही कारण है कि यहां ईमानदारी से काम नहीं हो रहा है। कहा कि आश्चर्यजनक रूप से सब खुल्लम-खुल्ला चल रहा है। उन्होंने शीघ्र ही प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की मांग की है। इस आरोप की जद में मधुपुर उपचुनाव है जहां पूर्व सांसद फुरकान अंसारी चुनाव लड़ना चाहते हैं और वह जानते हैं कि रामेश्वर उरांव और आर.पी.एन. सिंह के रहते हुए वह मधुपुर से कांग्रेस के प्रत्याषी नहीं हो सकते। फुरकान अंसारी खुद मधुपुर से चुनाव लड़ना चाहते हैं। फुरकान चाहते हैं कि जेएमएम के कोटे की यह सीट को कांग्रेस मंे लिजया जायें और वह खुद चुनाव लड़े। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2021 के दौरान झारखंड के मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो सकता है। इसे देख भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। मधुपुर के विधायक और झारखंड के कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन के कारण उपचुनाव की नौबत आन पड़ी है।

वहीं भाजपा के नेताओं ने मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता तेज कर दी है। झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने मधुपुर का दौरा कर उपचुनाव में जुट जाने के लिए नेताओं-कार्यकर्ताओं को आह्वान किया है। भाजपा झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी संगठन ही सर्वोपरि है। कार्यकर्ता संगठन को इतना सशक्त और मजबूत बना दें की किसी भी चुनाव में चुनौती को जीत में तब्दील कर सकें। धर्मपाल सिंह मधुपुर के मंगलम रिसोर्ट में मधुपुर विधानसभा में निवास करने वाले भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, कार्यसमिति सदस्य व पूर्व अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए शक्ति केंद्रों, बूथ कमेटी को मजबूत बनाने के साथ-साथ बैठक करने की सलाह दी। उन्होंने मधुपुर के होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर संगठन को चट्टान की तरह मजबूत बनाने के लिए कई टिप्स दिए। देवघर जिला कार्यसमिति के गठन की घोषणा के बाद पहली बार संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का प्रवास हुआ है। इसी निमित्त नवनियुक्त कार्यसमिति के साथ बैठक की जा रही है। साथ ही आने वाले दिनों में प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जाना है। संगठन का विस्तार हो रहा है। जिसके बाद संगठन विस्तार का काम आगे बढ़ेगा। मुख्य रूप से संगठन मंत्री का संगठनात्मक प्रवास है। मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के संबंध में उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें चुनाव हो या न हो, सालों भर संगठन के लिए कार्यक्रम चलता रहता है। चूंकि संगठन की रचना होती है चुनाव जीतने के लिए। इस लिहाज से मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी इस बैठक में चर्चा की गई। ताकि पार्टी को चुनाव में जीत मिल सके। बीजेपी की ओर से राज पलिवार के साथ-साथ पूर्व नगर अध्यक्ष संजय यादव भी पुरजोर तरीके से मधुपुर सीट से अपनी दावेदारी जता रहे हैं। आजसू भी मधुपुर सीट से चुनाव लड़ने के इरादे से ही अपनी केन्द्रीय कमेटी की बैठक मधुपुर में आयोजित कर बीजेपी को भी संदेश देने के प्रयास में है। आजसू बंगाल चुनाव में अपनी सहभागिता निभा रहा है लेकिन आजसू की ओर से झारखंड बीजेपी को संदेष्ज्ञ देने के लिये केन्द्रीय कमेटी की बैठक मधुपुर में आयोजित कर इस सीट पर अपनी दावेदारी जता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *