महागठबंधन का बड़ा मंच होगा हेमंत सोरेन का शपथग्रहण समारोह, देश के बडे़ दिग्गज बनेंगे विपक्षी एकता के गवाह

Jharkhand झारखण्ड देश

रांची से अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची : रांची का ऐतिहासिक मोराबादी मैदान में महागठबंधन का मेगा शो 28 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है जब मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन का शपथग्रहण समारोह होगा। इस समारोह को भव्य बनाने के लिये पूरे देश से महागठबंधन के नेताओं को बुलाया जा रहा है। झारखंड के नये मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन का राज्‍य के 11वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह मेगा शो की तरह शानदार होगा। इस मेगा शो में तमाम दिग्‍गज नेताओ की मौजूदगी होगी। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 29 दिसंबर, रविवार को दोपहर 2 बजे से होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कई नामी-गिरामी हस्तियों और देश के धाकड़ राजनेताओं ने अपनी सहमति दे दी है। इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए भाजपा विरोधी नेताओं की पूरी जमात मौजूद रहेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण के मौके पर रांची आ रही हैं। हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह में भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश सिंह यादव, बिहार के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री तेजस्वी यादव शामिल हो रहे हैं।
एनसीपी के शरद पवार, शरद यादव, डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालीन, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सीपीआई के नेता कन्हैया कुमार, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, कांग्रेस नेता उमंग सिंघार, प्रणब झा, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, सांसद टीआर बालू, डीएमके के सांसद कनीमोझी, बिहार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दकी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, ओडिशा कांग्रेस के अध्यक्ष निरंजन पटनायक। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस आयोजन में शामिल होने की सहमति जतायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *