महागठबंधन की ओर से हेमंत सोरेन होंगें मुख्यमंत्री, झामुमो 43, कांग्रेस 31 और राजद 7 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Jharkhand झारखण्ड

रिपोर्ट- अशोक कुमार

रांची: झारखंड में महागठबंधन अपने पहले ही दौर में महागठबंधन को मजबूत रूप देने में असफल हो गये। राजद की नाराजगी के बीच महागठबंधन बनाने की घोषणा कर दी गयी। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने सीटों की घोषणा कर दी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा 43, कांग्रेस 31 और राजद 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। झामुमो के हेमंत सोरेन महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने प्रेसवार्ता में इसकी घोषणा की। आरपीएन सिंह ने बताया कि राज्य में किसी भी सीट पर दोस्ताना लड़ाई नहीं होगी। वामदलों और झाविमो को महागठबंधन से बाहर रखा गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले हेमंत सोरेन के आवास पर हुई बैठक में तेजस्वी यादव, राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह शामिल हुए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी और अभय सिंह शामिल नहीं हुए। 2014 के विधानसभा चुनाव में काग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। झामुमो ने 79 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। इसमें से 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने 62 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, इसमें 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, राजद ने 19 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। हालांकि एक भी सीट पर राजद को जीत नहीं मिली थी। राजद की ओर से विश्रामपुर और गढ़वा सीट को लेकर दावेदारी थी। लेकिन झामुमो ने गढ़वा सीट अपने कोटे में ले लिया तो वहीं कांग्रेस ने विश्रामपुर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *