महिलाओं ,युवाओ ,किसानों, गरीबों के लिए सर्व समावेशी बजट है- अन्नपूर्णा देवी,महिलाओं के लिए सशक्तिकरण के बढ़ावा के लिए यह बजट सहयोगी के रूप में

Jharkhand उत्तरप्रदेश झारखण्ड देश राजनीति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: केन्द्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि बजट महिलाओं, युवाओं, किसानों गरीबों के लिए सर्व समावेशी बजट है।महिलाओं के लिए सशक्तिकरण के बढ़ावा के लिए यह बजट सहयोगी के रूप में है। झारखंड भाजपा महिला मोर्चा द्वारा गांधीनगर कॉन्फ्रेंस हॉल में महिला मोर्चा अध्यक्ष श्र मति आरती सिंह के नेतृत्व में बजट पर चर्चा आयोजित किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल बिकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुई। इस कार्यक्रम में अतिथि महाप्रबंधक रेखा पाण्डेय एवं कबिता गुप्ता ,सीनियर मैनेजर तेजविंद्र सिंह गांधीनगर उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में बुद्धिजीवी, प्रोफेसर ,डॉक्टर, शिक्षक, शशक्त वर्ग के सैकड़ों लोगों ने शिरकत किया। सभी ने इस कार्यक्रम को सराहा और खुशी जाहिर की । मुख्य अतिथि अन्न्पूर्ण देवी ने कहा है कि यह बजट महिलाओं, युवाओं, किसानों गरीबों के लिए सर्व समावेशी बजट है।महिलाओं के लिए शशक्तिकरण के बढ़ावा के लिए यह बजट सहयोगी के रूप में है।

माध्यम वर्गीय के लिए पहली बार किसी सरकार ने सोचा है।बच्चों के पोषण के लिए, स्वास्थ के लिए पढ़ाई के लिए ध्यान रखा गया है।अटल टिंकरिग लैब का प्रावधान है।झारखंड के लिए 70302 करोड़ का रिकॉर्ड बजट दिया गया है।अन्नदाता के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान रखें गए हैं,धन धान्य कृषि योजना ,विमा कवरेज दिया गया, कौशल विकास, निवेश और तकनीक के माध्यम से नए रोजगार पैदा किये जायेंगे।कराधान, ऊर्जा क्षेत्र ,शहरी विकास,वितीय क्षेत्र नियामक सुधार ओर खनन का व्यापक छह आयामी दृष्टिकोण पर आधारित है। मध्यम वर्ग को बनाने के लिए 12 लाख के आय पर कर छूट दे रही है।किफायती आवास प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई। युवाओं को ’मेक इन इंडिया ,मेक फ़ॉर द वर्ल्ड ’ के तहत शशक्त बनाएंगे।अनुसूचित जनजातियों के लिए धरती अबा योजना लाया गया। आरती सिंह ने कहा ये बजट महिलाओं की प्रथमिकता देते हुए 5 लाख महिलाओं को उधम से जोड़ने का प्रावधान करना बहुत ही सराहनीय है। इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित दीर्घकालिक विकास को बढ़ाकर विकसित भारत की मजबूत नीव रखने का कार्य किया है। भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जो कि पिछली कॉंग्रेस की सरकार में सबसे निचली पायदान से पांचवी पर थी।ये मोदी नीति की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
रेखा पाण्डेय ने कहा महिलाओं के लिए अनुकूल बजट है ।’

केन्द्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा झारखंड सरकार महिलाओं के साथ साथ अब बच्चों को भी छलने का कार्य कर रही है।बच्चों का मैट्रिक का पेपर लीक होना इसी का उदाहरण है।जे पी एस सी, जैक सारी संस्थाओं में घुस र्भ्ष्टाचार का बोलबाला हो गया है।सरकार भविष्य के साथ खेलवाड़ कर रही हैं।कदाचार में लिप्त हैं ,चेतने का नाम नही ले रही है।झारखंड की अबुआ सरकार सिर्फ अपने परिवार हित मे काम कर रही है ,जनहित को भूल चुकी हैं। राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, चोरी डकैती, र्भ्ष्टाचार में लिप्त हो गई है।
तेजविंद्र सिंह ने कहा राष्ट्रीय बजट हर घर का बजट है। सह प्रभारी नीलम चौधरी, महिला मोर्चा महामंत्री सीमा सिंह, रेणू तिर्की उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ,कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता, मीडिया प्रभारी कुमुद झा, सोनी,शीतल वर्मा, हंसा श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माया सिसोदिया, निशि जायसवाल,एवं पायल सोनी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *