महेन्द्र सिंह धोनी भाजपा में होंगें शामिल, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा ने दिये संकेत

Jharkhand खेल झारखण्ड देश

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के भाजपा में शामिल हेाने की खबर के साथ ही सूबे की राजनीति में चर्चा का बाजार गर्म है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भी महेन्द्र सिंह धोनी के संबंध में इशारेा-इशारों में उनके पार्टी में शामिल होने को लेकर एक प्रकार से दबी जुबान से हामी भरी है। इसके साथ ही अब यह स्पष्ट हो गया है कि महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद भाजपा में शामिल होंगे। जे.पी. नड्डा से जब महेन्द्र सिंह धोनी के भाजपा में शामिल होने के संबंध में पुछा गया तो उन्होनें कहा है कि भाजपा अब सभी को पार्टी में शामिल करेगी जो समाज के लिये दिशा देने का काम करते हैं और धोनी तो भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की शान हैं। वहीं भाजपा के मीडिया प्रभारी संजय मयूख ने कहा है कि महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेटर के रूप में न केवल झारखंड के लोगों के चहेते हैं बल्कि देश भर में उनके करोड़ों लोग दिवाने हैं और जब भी उनको राजनीति में आना होगा भाजपा उनका स्वागत करेगी। रांची में भाजपा के नेताओं के बयान ने यह संकेत दे दिया कि महेन्द्र सिंह धोनी जल्द ही क्रिकेट को अलविदा कहकर राजनीति के क्षेत्र में कदम रखेंगे। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान द्वारा उनके भाजपा में आने से संबंधित बयान दिए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा का विषय बन गया है। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह से धौनी की मुलाकात भी चर्चा का विषय बनी थी। उनका राजनीति से पहले कोई नाता भले न रहा हो, लेकिन रांची में धौनी के घर के ठीक सामने भाजपा का प्रदेश कार्यालय है, दूरी महज कुछ कदम की है। भाजपा से उनकी करीबी इस बात से आंकी नहीं जा सकती, लेकिन धौनी के करीबी सूत्रों की मानें तो माही का परिवार भाजपा की विचारधारा से प्रभावित है। कई राजनेता धौनी के अच्छे मित्र हैं। झारखंड में भाजपा की सरकार की सहयोगी पार्टी आजसू के प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के साथ उनके प्रगाढ़ संबंध हैं और कई बार धोनी उनके लिये पार्टी के कार्यक्रमों में भी शामिल हुए हैं। लोकसभा चुनावों से पहले भी धोनी को पार्टी से जोड़ने की कोशिश हुई थी। संपर्क फॉर समर्थन कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने धोनी से मुलाकात की थी। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद धोनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम का हिस्सा बन सकते हैं, लेकिन यह सब उनके संन्यास लेने के बाद ही होगा। इधर, शनिवार को रांची में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह से पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने भी इस बारे में अनभिज्ञता जताई। झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं। इसे लेकर संगठनात्मक मजबूती देने में भाजपा जुट गई है। क्रिकेट के मैदान से पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर राज करनेवाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान की राजनीतिक पारी खेलने की चर्चा क्रिकेट और राजनीति के धुरंधरों से लेकर खेल प्रेमियों के बीच तेज हो गई है। उस समय भी संभावनायें जतायी जा रही थी कि क्रिकेट से संन्यास लेने के धोनी भाजपा में जा सकते हैं। माही के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धौनी जब राजनीति में कदम रखा था तो सबसे पहले भाजपा का ही दामन थामा था। लेकिन बाद में वे झारखंड विकास मोर्चा में गए और फिर वे समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। अब महेन्द्र सिंह धोनी का भी झुकाव भाजपा की ओर देखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *