माॅब लिंचिंग के नाम पर मुस्लिम समुदाय के उपद्रवियों ने जमकर किया बवाल, प्रशासन की मुस्तैदी से माहौल सुधरा

झारखण्ड


उपद्रवियों ने अशांत करने की असफल कोशिश की

रांचीः मॉब लिंचिंग के नाम पर राजधानी रांची को कुछ उपद्रवियों ने अशांत करने की असफल कोशिश की गयी। शुक्रवार को सुबह से रात तक बवाल होता रहा। जुलूस निकाल रहे मुथ्सलम समुदाय के कुछ लोगों का राजेंद्र चैक पर एक बस में सवार कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। जुलूस में शामिल लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। दूसरी ओर शाम को एयरपोर्ट के पीछे मैदान में समुदाय विशेष के तीन युवकों को 20-25 लोगों ने पीट दिया। युवकों द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक पीटने वालों ने जय श्रीराम के नारे लगाने के लिए भी मजबूर किया। सूचना फैलते ही रात करीब 8ः 30 बजे मेन रोड स्थित एकरा मस्जिद के इलाके में लोग जुटने लगे। रोड जाम कर दिया। कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। फिलहाल, इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
शुक्रवार दोपहर में मुत्तेहदा मुस्लिम महाज की ओर से डोरंडा के बाबा रिसालदार मैदान में न्याय सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा से लौटते लोगों ने एक जुलूस का शक्ल ले लिया और शाम करीब 5 बजे राजेंद्र चैक पर विपरीत दिशा से आ रही एक बस में सवार कुछ लोगों से झगड़े पर जुलूस में शामिल लोगों ने पथराव कर दिया। कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया। पुलिस ने आयोजन समिति के खिलाफ बिना अनुमति जुलूस निकालने और विधि व्यवस्था बिगाड़ने का केस दर्ज किया है। वहीं, डोरंडा थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक समुदाय विशेष के 3 युवक एयरपोर्ट के पीछे स्थित मैदान में फोटो खिंचवाने पहुंचे थे। कुछ ही देर में 20-25 लोग वहां पहुंचे। नाम पूछा और मारपीट करने लगे। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और युवकों से जय श्रीराम का नारा भी लगवाया। तीनों युवक बचकर सीआईएसएफ कैंप की ओर भागे। घटना की सूचना फैली तो शाम 8ः 30 बजे तक एकरा मस्जिद के पास भीड़ जमा हो गई और रास्ता जाम कर दिया। वाहनों के शीशे तोड़ डाले और कुछ वाहन चालकों से मारपीट भी की। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। डीसी, सिटी एसपी समेत वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। पूरा मैन रोड छावनी में तब्दील हो गया। रात करीब 9 बजे तेज बारिश भी शुरू हो गई। डोरंडा में मुत्तेहदा मुस्लिम महाज ने सभा की ही अनुमति ली थी। यहां से लौटते वक्त जुलूस निकला तो नारेबाजी के बाद विवाद बढ़ा और शाम को बात पथराव तक पहुंच गई। दिन में न्याय सभा को लेकर पूरे मेन रोड पर भारी पुलिस बल तैनात था। रात में एकरा मस्जिद पर मामला बिगड़ते ही पुलिस बल पहुंच गया। इसी वजह से बड़ा बवाल टल गया।

मॉब लिंचिंग के नाम पर शुक्रवार को रांची का माहौल बिगाड़ने की साजिश की गई। दिन में राजेंद्र चैक और रात में मेन रोड स्थित एकरा मस्जिद के पास जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित लोगों ने पथराव किया। वाहनों में तोड़फोड़ की। राहगीरों को भी पीटा। इससे पूरा माहौल बिगड़ गया। हालांकि पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी और अमनपसंदों की पहल पर बवाल को शांत कर दिया गया। अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मेन रोड में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
दरअसल, मॉब लिंचिंग के खिलाफ रांची में जनाक्रोश सभा हुई थी। सभा से लौट रही भीड़ ने शाम में राजेंद्र चैक पर तोड़फोड़ की। इस बीच शाम करीब चार बजे एयरपोर्ट ग्राउंड में मुहर्रम कमेटी के महासचिव अकीलुर्रहमान के पुत्र सहित तीन को पीटा गया। इसके बाद एक समुदाय के लोग रात करीब साढ़े नौ बजे सड़क पर आ गए। पहले मेन रोड से लेकर मिशन चैक जाम किया। इसके बाद मेन रोड के रतन टॉकीज चैक के पास जमकर उत्पात मचाया। करीब एक दर्जन दो पहिया व चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ की गई। भीड़ इतनी उग्र थी कि वहां से गुजर रहे एक राहगीर पर हमला कर घायल कर दिया।
वीडियो बना रहे एक युवक पर पुलिस के सामने भीड़ टूट पड़ी। दो अन्य युवकों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर अनियंत्रित भीड़ के आगे शुरुआत में पुलिस बैंकफुट पर रही। हालांकि अतिरिक्त बल पहुंचने के बाद भीड़ पर बल प्रयोग कर खदेड़ा। मौके पर एसएसपी अनीश गुप्ता, सिटी एसपी हरिलाल चैहान, सिटी डीएसपी अमित कुमार सिंह, कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल सहित कई पुलिस के अधिकारी पहुंचे और माहौल को नियंत्रित किया। मेन रोड से रूट किया गया डायवर्ट रू उग्र भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने मेन रोड पर रूट डायवर्ट कर दिया था। एक ओर सर्जना चैक, जबकि दूसरी ओर सुजाता चैक के पास ब्लॉक कर दिया गया था।
वाहनों को मेन रोड में घुसने नहीं दिया जा रहा था। इसबीच मेन रोड के संकट मोचन मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों के पास पर्याप्त पुलिसबल तैनात कर दिए गए। इधर पुलिस उपद्रवियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसएसपी ने बेवजह उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। मुहर्रम कमेटी के महासचिव की बात नहीं माने लोग रू इधर, मुहर्रम कमेटी के महासचिव अकीलुर्रहमान इस बवाल के बीच मेन रोड पहुंचे और लोगों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि बेटे के साथ मारपीट की घटना में पुलिस कार्रवाई कर रही है। उनके समझाने के बावजूद उपद्रवी भीड़ बवाल करती रही। अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष इबरार अहमद से भी लोग उलझे। वहीं रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता के अनुसार , खराब हो रहे माहौल को नियंत्रित कर लिया गया है। मेन रोड में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है। उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *